UPSC NDA -NA , CDS 2: यूपीएससी एनडीए -एनए, सीडीएस 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | May 28, 2025 | 06:02 PM IST | 3 mins read
यूपीएससी ने एनडीए/एनए और सीडीएस 2 परीक्षा 2025 के लिए केवल अविवाहित पुरुष/महिला अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी, 2007 से पहले और 1 जनवरी, 2010 के बाद न हुआ हो।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एनडीए/एनए और सीडीएस 2 परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। उम्मीदवार एनडीए और एनए (II) और सीडीएस (II) 2025 के लिए आज यानी 28 मई से आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 17 जून तक है।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी ने एनडीए/एनए और सीडीएस 2 परीक्षा 2025 के लिए केवल अविवाहित पुरुष/महिला अभ्यर्थी ही आवेदन के लिए पात्र हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी, 2007 से पहले और 1 जनवरी, 2010 के बाद न हुआ हो।
UPSC NDA NA 2 CDS 2 2205: शैक्षणिक योग्यता
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की आर्मी विंग के लिए - स्कूल शिक्षा के 10+2 पैटर्न या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायु सेना और नौसेना विंग के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी में 10+2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए - स्कूल शिक्षा के 10+2 पैटर्न या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
UPSC NDA NA 2 CDS 2 2205: आवेदन शुल्क
यूपीएससी एनडीए/एनए और सीडीएस 2 परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। एससी/एसटी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों/जेसीओ/एनसीओ/ओआर को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
UPSC NDA NA 2 CDS 2 2205: आवेदन प्रक्रिया
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर यूपीएससी एनडीए/एनए और सीडीएस II परीक्षा 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
UPSC NDA NA 2 CDS 2 2205: परीक्षा तिथि
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए के सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 156वें पाठ्यक्रम और 1 जुलाई, 2026 से शुरू होने वाले 118वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II) में प्रवेश के लिए 14 सितंबर, 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
UPSC CDS 2 2205: सीडीएस 2 रिक्तियों की संख्या
|
क्रम संख्या
|
पाठ्यक्रम का नाम
|
रिक्तियां
|
|---|---|---|
|
1
|
इंडियन मिलिट्री अकादमी, देहरादून – 161वां (DE) कोर्स, जुलाई 2026 से प्रारंभ (जिसमें NCC 'C' सर्टिफिकेट (आर्मी विंग) धारकों के लिए 13 रिक्तियां शामिल हैं)
|
100
|
|
2
|
इंडियन नेवल अकादमी, एझिमला – जुलाई 2026 से प्रारंभ (एक्जीक्यूटिव ब्रांच (जनरल सर्विस)/हाइड्रो) (जिसमें NCC 'C' सर्टिफिकेट (नेवल विंग) के लिए 06 और हाइड्रो के लिए 02 रिक्तियां शामिल हैं)
|
26
|
|
3
|
एयर फोर्स अकादमी, हैदराबाद – प्री-फ्लाइंग ट्रेनिंग कोर्स, जुलाई 2026 (220 F(P) कोर्स) (जिसमें NCC 'C' सर्टिफिकेट (एयर विंग) धारकों के लिए 03 रिक्तियां शामिल हैं)
|
32
|
|
4
|
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई – 124वां SSC (पुरुष) (NT) (UPSC) कोर्स, अक्टूबर 2026 से प्रारंभ
|
276
|
|
5
|
ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी, चेन्नई – 124वां SSC महिला (NT) (UPSC) कोर्स, अक्टूबर 2026 से प्रारंभ
|
19
|
|
कुल
|
|
453 रिक्तियां
|
UPSC NDA NA 2 2025: एनडीए, एनए 2 रिक्तियों की संख्या
|
पाठ्यक्रम |
रिक्तियों की संख्या |
|---|---|
|
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी |
सेना - 208 (महिला उम्मीदवारों के लिए 10 सहित) नौसेना - 42 (महिला उम्मीदवारों के लिए 05 सहित) |
|
वायु सेना |
(i) उड़ान - 92 (महिला उम्मीदवारों के लिए 02 सहित) (ii) ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) -18 (महिला उम्मीदवारों के लिए 02 सहित) (iii) ग्राउंड ड्यूटी (गैर तकनीकी) -10 (महिला उम्मीदवारों के लिए 02 सहित) |
|
नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) |
36 (महिला उम्मीदवारों के लिए 04 सहित) |
|
कुल |
406 रिक्तियां |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार