UPSC NDA NA II 2025: यूपीएससी एनडीए एनए 2 रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें
Saurabh Pandey | June 16, 2025 | 09:38 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी एनडीए एनए 2 परीक्षा में सभी विषयों के प्रश्नपत्रों में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट के भाग बी के प्रश्नपत्र (टेस्ट बुकलेट) हिंदी और अंग्रेजी में दो भाषाओं में तैयार किए जाएंगे।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी (एनए) परीक्षा (II) 2025 के लिए आवेदन करने का कल यानी 17 जून आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 के लिए केवल अविवाहित पुरुष/महिला अभ्यर्थी ही पात्र हैं, जिनका जन्म 1 जनवरी, 2007 से पहले और 1 जनवरी, 2010 के बाद न हुआ हो।
UPSC NDA NA II 2025: शैक्षणिक योग्यता
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की सेना विंग के लिए - उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण या राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के वायु सेना और नौसेना विंग के लिए और भारतीय नौसेना अकादमी में 10+2 कैडेट प्रवेश योजना के लिए - राज्य शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय द्वारा संचालित स्कूल शिक्षा या समकक्ष के 10+2 पैटर्न के अनुसार भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
UPSC NDA NA II 2025: आवेदन शुल्क
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों (एससी/एसटी उम्मीदवारों/महिला उम्मीदवारों/जेसीओ/एनसीओ/ओआर के वार्डों को छोड़कर जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
UPSC NDA NA II 2025: रिक्तियों की संख्या
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
- आर्मी - 208 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 10 पद सहित)
- नौसेना - 42 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 5 पद सहित)
एयरफोर्स
- फ्लाइंग - 92 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 2 पद सहित)
- ग्राउंड ड्यूटी (टेक) - 18 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 2 पद सहित)
- ग्राउंड ड्यूटी (गैर तकनीकी) - 10 पद (महिला उम्मीदवारों के लिए 2 पद सहित)
- कुल रिक्तियों की संख्या - 406
UPSC NDA NA II Admit Card 2025: ई-एडमिट कार्ड
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 के लिए पात्र उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा, जिसे परीक्षा की तिथि से लगभग एक सप्ताह पहले यूपीएससी की वेबसाइट (http://upsc.gov.in) पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। एडमिट कार्ड किसी अन्य माध्यम जैसे डाक या ईमेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा।
यूपीएससी एनडीए एनए 2 ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी के पास आवेदन आईडी और जन्मतिथि आदि विवरण होना चाहिए।
UPSC NDA NA II 2025: परीक्षा तिथि
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग में 156वें पाठ्यक्रम और 1 जुलाई, 2026 से शुरू होने वाले 118वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (आईएनएसी) में प्रवेश के लिए 14 सितंबर, 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को परीक्षा के प्रत्येक सत्र के प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में परीक्षा स्थल के अंदर देरी से प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सभी विषयों के प्रश्नपत्रों में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट के भाग बी के प्रश्नपत्र (टेस्ट बुकलेट) हिंदी और अंग्रेजी में दो भाषाओं में तैयार किए जाएंगे।
Also read UPSC CAPF AC Final Result: यूपीएससी सीएपीएफ एसी फाइनल रिजल्ट जारी, 459 कैंडिडेट चयनित
UPSC NDA NA II 2025: परीक्षा पैटर्न
|
विषय
|
कोड
|
अवधि
|
अधिकतम अंक
|
|---|---|---|---|
|
गणित
|
01
|
2 घंटे 30 मिनट
|
300
|
|
सामान्य योग्यता परीक्षण
|
02
|
2 घंटे 30 मिनट
|
600
|
|
कुल
|
|
|
900
|
|
एसएसबी परीक्षा / साक्षात्कार
|
|
|
900
|
अगली खबर
]UPSC Admit Card 2025: यूपीएससी आईईएस/आईएसएस एडमिट कार्ड upsconline.gov.in पर जारी, जानें एग्जाम डेट, शेड्यूल
उम्मीदवार अब upsconline.gov.in या upsc.gov.in पर पंजीकरण आईडी/रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी आईईएस/आईएसएस 2025 परीक्षा 20 से 22 जून तक आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’