UPSC NDA NA 1 Exam 2024: एनडीए एनए 1 परीक्षा पर आयोग का नोटिस, जल्द जारी होगा ई-एडमिट कार्ड
Santosh Kumar | April 12, 2024 | 12:18 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा चरण 1 के लिए अधिसूचना जारी की है। यूपीएससी ने कहा है कि आयोग जल्द ही 21 अप्रैल को होने वाली एनडीए एनए 1 परीक्षा के लिए ई-प्रवेश पत्र जारी करेगा। अभ्यर्थी ई-एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए यूपीएससी द्वारा 400 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
NDA Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि परीक्षा के लिए कोई कागजी एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित होने तक उम्मीदवारों को ई-प्रवेश पत्र सुरक्षित रखना होगा।
साथ ही, यूपीएससी ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अगर एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ई-एडमिट कार्ड में कोई गड़बड़ी नजर आती है, तो अभ्यर्थी तुरंत आयोग को ई-मेल आईडी usnda-upsc@nic.in पर इसकी जानकारी दें।
UPSC NDA NA 1 Exam Date: दो पाली में परीक्षा का आयोजन
UPSC NDA NA 1 Exam दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा की पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक सत्र के अंत में परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले कार्यक्रम स्थल में उम्मीदवारों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। प्रवेश बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयोग के अनुसार, परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवंटित स्थल पर अपने ई-प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट दिखाना होगा। जो उम्मीदवार आवंटित स्थल पर जांच के लिए अपना ई-प्रवेश पत्र नहीं लाएगा, उसे परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सत्र में फोटो पहचान पत्र, जिसका नंबर ई-प्रवेश पत्र में उल्लिखित है, ले जाना आवश्यक है।
Also read UPSC NDA NA 2 Result 2023: यूपीएससी एनडीए एनए 2 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 699 उम्मीदवार सफल
UPSC NDA NA 1 Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीच दिए गए चरणों का पालन कर एनडीए एनए 1 हाल टिकट जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एनडीए ई-एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार एडमिट कार्ड जांचें और पेज को डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए हार्ड कॉपी निकाल कर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]BSEB 10th Compartment Exam: बिहार 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन का आखिरी मौका, ये है डायरेक्ट लिंक
जो छात्र बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा परिणाम से खुश नहीं हैं या किसी कारणवश फेल हो गए हैं, वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। शेड्यूल के मुताबिक स्क्रूटनी के लिए भी आवेदन का आज आखिरी दिन है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’