Abhay Pratap Singh | April 8, 2024 | 05:53 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा जल्द राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा (1) 2024 (यूपीएससी एनडीए एनए 1 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर हाल टिकट देख सकेंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपीएससी द्वारा 400 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। जिनमें से सेना में 208 पद, नौसेना में 42 पद और वायु सेना में 120 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा नौसेना अकादमी में 30 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।
एनडीए एनए 1 परीक्षा 21 अप्रैल 2024 को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद अभ्यर्थी लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से यूपीएससी एनडीए एनए 1 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। हालाँकि, पिछले साल परीक्षा से करीब 20 दिन पहले हाल टिकट जारी कर दिया गया था।
Also readUPSC NDA NA 2 Result 2023: यूपीएससी एनडीए एनए 2 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 699 उम्मीदवार सफल
यूपीएससी एनडीए एनए 1 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को निम्नलिखित बिंदुओं को अच्छे से पढ़ लेना चाहिए:
उम्मीदवार नीच दिए गए चरणों का पालन कर एनडीए एनए 1 हाल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे: