यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है या नाम व तारीख नहीं है तो प्रत्येक सत्र के लिए पासपोर्ट साइज फोटो (नाम व तारीख सहित) तथा फोटो पहचान पत्र लाना होगा। एडमिट कार्ड में कोई गलती होने पर तुरंत आयोग को ईमेल करें।
यूपीएससी आईईएस/आईएसएस 2025 परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी सुबह 8:30 बजे और दोपहर 2 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी केवल अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा दे सकेंगे।
UPSC 2025 Admit Card: प्रवेश पत्र से संबंधित निर्देश
अभ्यर्थी सुनिश्चित करें कि ई-एडमिट कार्ड पर नाम, फोटो और क्यूआर कोड सही हो। किसी भी गलती की स्थिति में यूपीएससी से संपर्क करें। परीक्षा केंद्र में मोबाइल, घड़ी, आईटी गैजेट, किताबें या बैग ले जाने की अनुमति नहीं है।
ऐसी वस्तुओं को रखने की कोई व्यवस्था नहीं होगी और किसी भी नुकसान के लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा। अभ्यर्थी केवल एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पेन-पेंसिल और स्व-फोटो की प्रतियां (जो भी लागू हो) ही साथ लाएं।
अभ्यर्थियों को एक काला बॉल पॉइंट पेन लाना होगा। साधारण घड़ी पहनी जा सकती है, लेकिन स्मार्ट या डिजिटल घड़ी काम नहीं करेगी। कैलकुलेटर केवल लिखित पेपर में काम करेगा, लेकिन वस्तुनिष्ठ पेपर में कैलकुलेटर की अनुमति नहीं है।