UPSC ESE Prelims Admit Card 2025: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड upsconline.gov.in पर जारी, एग्जाम 8 जून
Santosh Kumar | May 28, 2025 | 06:20 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी ईएसई 2025 परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाएगी। यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 10 अगस्त, 2025 को निर्धारित है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 28 मई 2025 को इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईएसई) प्रारंभिक 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (पंजीकरण आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि) का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 8 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी ईएसई 2025 परीक्षा 3 चरणों में आयोजित की जाएगी। यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा 10 अगस्त, 2025 को निर्धारित है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना चाहिए और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
यूपीएससी ईएसई प्री परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा। सुबह के सत्र के लिए सुबह 9 बजे के बाद और दोपहर के सत्र के लिए दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UPSC ESE Pre Admit Card 2025: एडमिट कार्ड विवरण जांचें
अभ्यर्थी अपना यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स 2025 ई-एडमिट कार्ड ध्यान से देखें। यदि यूपीएससी ईएसई प्री एडमिट कार्ड कोई गलती है तो आयोग को तुरंत ईमेल (usengg-upsc@nic.in) के माध्यम से सूचित करना आवश्यक है।
ईमेल में अपना नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन आईडी, नाम और परीक्षा का वर्ष अवश्य लिखें। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और उस पर अंकित फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति साथ लानी होगी।
इन दोनों दस्तावेजों की हर सत्र में आवश्यकता होगी। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित होने तक ई-एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें। एडमिट कार्ड को सही तरीके से सुरक्षित रखना उम्मीदवार की जिम्मेदारी है।
UPSC ESE Prelims Admit Card 2025: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ई-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब Download लिंक को ओपन करके Click Here पर क्लिक करें।
- यूपीएससी ईएसई 2025 दिशानिर्देशों को पढ़ें और आगे बढ़ें।
- यूपीएससी ईएसई एडमिट कार्ड विंडो पर विवरण दर्ज करें।
- यूपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
यूपीएससी परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, पेन ड्राइव, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाना सख्त वर्जित है। अभ्यर्थी केवल सामान्य घड़ी पहनकर ही परीक्षा हॉल में आ सकते हैं।
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा (ईएसई) प्रारंभिक परीक्षा 2025 8 जून 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल