UPSC ESE Mains Admit Card 2025: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | July 31, 2025 | 10:42 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस (मेन्स) एग्जाम 2025 के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी/ रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 (ESE 2025) की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से 10 अगस्त तक यूपीएससी ईएसई मेन्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विस (मेन्स) एग्जाम 2025 के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी/ रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएससी ईएसई मेन्स 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
ईएसई मेन्स 2025 परीक्षा 10 अगस्त को दो पालियों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। अधिसूचना में कहा गया कि, इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा, 2025 के अंतिम परिणाम घोषित होने तक ई-प्रवेश पत्र को संभाल कर रखना होगा।
नोटिस के अनुसार, “जिन अभ्यर्थियों के ई-प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है या नाम/फोटो की तिथि नहीं है, उन्हें दो पासपोर्ट साइज फोटो (नाम और फोटो की तिथि के साथ) तथा एक वैध पहचान पत्र लाना होगा। साथ ही एक घोषणा पत्र (undertaking) भी देना होगा। ई-प्रवेश पत्र में त्रुटि होने पर तुरंत आयोग को usengg-upsc@nic.in पर ईमेल करें।”
ईएसई परीक्षा 2025 के माध्यम से यूपीएससी कुल 457 रिक्त पदों को भरेगा। परीक्षा समय से 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSC ESE Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएससी ईएसई मेन्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- ESE Mains admit card 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- ईएसई एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]NMAT 2025 Registration: एनएमएटी रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से mba.com/exams/nmat पर शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां जानें
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। पेपर में कुल 108 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे यानी 120 मिनट का समय मिलेगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल