UPSC CSE Main 2025 PT Rescheduled: यूपीएससी सीएसई मेंस पर्सनैलिटी टेस्ट की संशोधित डेट घोषित
Saurabh Pandey | January 23, 2026 | 05:09 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी ने 2 दिसंबर को पहले चरण के इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया था, जिसमें 649 उम्मीदवार शामिल थे, जिनका इंटरव्यू 8 से 19 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित किया गया था।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के पर्सनैलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) की री-शेड्यूल तिथि जारी की है, जो पहले 22 जनवरी, 2026 को निर्धारित थी।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आयोग की तरफ से जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, गणतंत्र दिवस परेड 2026 के फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर उस दिन कार्यालयों के जल्दी बंद होने के कारण 22 जनवरी, 2026 के दोपहर के सत्र को स्थगित कर दिया गया है। पुनर्निर्धारित इंटरव्यू अब शुक्रवार, 27 फरवरी, 2026 को दोपहर के सत्र में आयोजित किया जाएगा।
यूपीएससी ने इससे पहले 2 दिसंबर, 2025 को पहले चरण का कार्यक्रम जारी किया था, जिसमें 649 उम्मीदवारों को शामिल किया गया था जिनके इंटरव्यू 8 से 19 दिसंबर, 2025 के बीच आयोजित किए गए थे। शेष 2,107 उम्मीदवारों के इंटरव्यू दूसरे चरण में लिए जा रहे हैं, जो 5 जनवरी से 27 फरवरी, 2026 के बीच निर्धारित है।
यूपीएससी सीएसई मेंस इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सुबह सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9 बजे है, जबकि दोपहर सत्र के लिए यह दोपहर 1 बजे है।
आयोग यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति करेगा
यूपीएससी इंटरव्यू में शामिल होने वाले चयनित उम्मीदवारों के यात्रा खर्च की प्रतिपूर्ति करेगी। यह प्रतिपूर्ति केवल द्वितीय श्रेणी और स्लीपर श्रेणी के ट्रेन किराए पर लागू है।
आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों को यात्रा और वापसी दोनों टिकटों की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी, जिसमें किराए का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित हो, साथ ही निर्धारित यात्रा भत्ता (टीए) दावा प्रपत्र की दो प्रतियां भरकर जमा करनी होंगी। आयोग ने आगे बताया कि टीए दावा प्रपत्र यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
यूपीएससी सीएसई 2026 नोटिफिकेशन जल्द
यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2026 के लिए विस्तृत अधिसूचना जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। अधिसूचना जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यूपीएससी के कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 24 मई, 2026 को निर्धारित है। अधिसूचना, जो 14 जनवरी को जारी होने वाली थी, प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई थी। अधिसूचना प्रकाशित होने के बाद, इसमें सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों सहित विभिन्न श्रेणियों के लिए अनुमत प्रयासों की संख्या का विवरण दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा