UPSC CDS Admit Card 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 एडमिट कार्ड जारी, 21 अप्रैल को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | April 12, 2024 | 03:50 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीडीएस 1 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानी 12 अप्रैल को सीडीएस 1 एडमिट कार्ड जारी किया। संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) 1/2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी सीडीएस 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। यूपीएससी सीडीएस 1/2024 परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीडीएस एडमिट कार्ड 2024 के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं जाएगा।
यूपीएससी सीडीएस भर्ती 2024 अभियान के माध्यम से कुल 457 रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (1) 2024 के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार ईमेल आईडी radhey.sharma19@gov.in पर सूचित कर सकते हैं।
प्रवेश पत्र में रोल नंबर, आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, आवेदक की फोटो, हस्ताक्षर शामिल है। इसके अलावा प्रवेश पत्र में उम्मीदवार परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय, आवश्यक दस्तावेजों की सूची समेत अन्य जानकारी देख सकते हैं। परीक्षा कक्ष में एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार को एक पहचान पत्र भी ले जाना अनिवार्य है।
UPSC CDS 1 Admit Card 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीच दिए गए चरणों का पालन कर यूपीएससी सीडीएस 1 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- एडमिट कार्ड लिंक 'ई-एडमिट कार्ड: संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (1), 2024' पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को स्क्रीन पर सीडीएस 1 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
सीडीएस परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। नोटिस में कहा गया कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा स्थल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’