UPPSC RO ARO Exam Date 2023: यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा तिथि घोषित, 27 जुलाई को होगा एग्जाम
Abhay Pratap Singh | March 19, 2025 | 10:03 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स एग्जाम 2023 एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आज यानी 19 मार्च को समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारिक (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 की तिथि घोषित कर दी गई है। आयोग की लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 27 जुलाई को किया जाएगा।
यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती परीक्षा 2023 के लिए आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीपीएससी आरओ एआरओ प्रीलिम्स एग्जाम 2023 एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
आरओ एआरओ प्रीलिम्स 2023 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आयोग की ओर से उचित समय पर आरओ एआरओ 2023 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी यूपीपीएससी आरओ एआरओ मुख्य परीक्षा 2023 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नोटिस के अनुसार, “समीक्षा अधिकारी/ सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा.) परीक्षा-2023 के संदर्भ में सूचित किया जाता है कि आयोग द्वारा उक्त परीक्षा 27 जुलाई, 2025 (रविवार) को एक सत्र में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।”
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से यूपीपीएससी आरओ एआरओ भर्ती 2023 के माध्यम से कुल 411 पदों को भरा जाएगा। जिसमें समीक्षा अधिकारी, विभाग यूपी सचिवालय के सबसे अधिक 322 पद शामिल हैं। इसके अलावा, समीक्षा अधिकारी के 12 पद और सहायक समीक्षा अधिकारी के 77 पद विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे।
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 तिथि -
आयोग ने आरओ/एआरओ परीक्षा तिथि के साथ सम्मिलित राज्य कृषि सेवा मुख्य परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 23 से 26 मार्च तक दो शिफ्ट में कराई जाएगी। आयोग ने छात्रों का एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें