UPPSC PCS Mains 2024 Schedule: यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स एग्जाम शेड्यूल uppsc.up.nic.in पर जारी, टाइमिंग्स जानें
Saurabh Pandey | May 26, 2025 | 07:44 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा में 8 पेपर की एक सीरीज शामिल है, जिसमें सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी और कई सामान्य अध्ययन पेपर शामिल हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2024 की तिथियां घोषित कर दी हैं। यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा 29 जून 2025 से 2 जुलाई 2025 तक प्रदेश के दो जनपदों प्रयागराज एवं लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होंगी। पहला सत्र सुबह 9 बजे से 12 बजे तक जबकि दूसरा सत्र दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक सम्पन्न होगी।
UPPSC PCS Mains 2024: परीक्षा पैटर्न
यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा के प्रत्येक पेपर का फोकस अलग-अलग होगा, जिसमें सामान्य हिंदी और निबंध प्रत्येक 150 अंक के होंगे, जबकि सामान्य अध्ययन पेपर प्रत्येक 200 अंक के होंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी। मुख्य परीक्षा के लिए कुल अंक 1500 होंगे।
UPPSC PCS Mains 2024: मेन्स परीक्षा का शेड्यूल
|
परीक्षा तिथि, दिन |
विषय
(सुबह 9 बजे से 12 बजे) |
विषय (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक) |
|---|---|---|
|
29 जून 2025 |
सामान्य हिंदी |
निबंध |
|
30 जून 2025 |
सामान्य अध्ययन (I) |
सामान्य अध्ययन (II) |
|
1 जुलाई 2025 |
सामान्य अध्ययन (III) |
सामान्य अध्ययन (IV) |
|
2 जुलाई 2025 |
सामान्य अध्ययन (V) |
सामान्य अध्ययन (VI) |
UPPSC PCS Mains 2024: रिजल्ट, फाइनल इंटरव्यू
यूपीपीएससी पीसीएस मेन्स परीक्षा के बाद UPPSC PCS Mains 2024 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। मेन्स में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार फाइनल इंटरव्यू राउंड के लिए पात्र होंगे, जो 100 अंकों का होगा। फाइनल रिजल्ट मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू में संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन