Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 06:46 AM IST | 1 min read
यूपीपीएससी पीसीएस 2024 की मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है। जिन उम्मीदवारों का नाम या रोल नंबर अंतिम मेरिट सूची में शामिल है, उन्हें विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए चयनित माना जाएगा।

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपीपीएससी पीसीएस फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मेंस रिजल्ट 4 फरवरी को घोषित हुआ, जिसमें 2,719 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल हुए। साक्षात्कार 26 फरवरी से 23 मार्च तक हुए, जिनमें 21 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कुल 947 पदों के लिए 932 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया।
परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार यूपीपीएससी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।