UPPSC LT Grade Result 2025: यूपी एलटी ग्रेड रिजल्ट साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स सब्जेक्ट्स के लिए जारी
Santosh Kumar | February 18, 2026 | 08:19 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी ने पीडीएफ प्रारूप में सब्जेक्ट-वाइज क्वालिफ़ाइड लिस्ट जारी की है। कैंडिडेट रोल नंबर या नाम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीपीएससी) ने असिस्टेंट टीचर ट्रेंड ग्रेजुएट (एलटी ग्रेड) एग्जाम 2025 के 4 सब्जेक्ट्स के प्रीलिम्स रिजल्ट जारी कर दिए हैं। साइंस, संस्कृत, होम साइंस और कॉमर्स सब्जेक्ट्स के लिए क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर उपलब्ध करा दी गई है। चुने गए कैंडिडेट्स यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मेन एग्जाम में बैठने के लिए एलिजिबल हैं।
इन सब्जेक्ट्स के लिए प्रीलिम्स एग्जाम दिसंबर 2025 में हुए। साइंस और संस्कृत के एग्जाम 7 दिसंबर को हुए, जबकि होम साइंस और कॉमर्स के एग्जाम 21 दिसंबर को अलग-अलग शिफ्ट में हुए। इन सब्जेक्ट्स में हजारों कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया।
UPPSC LT Grade Result PDF: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड रिजल्ट विवरण
यूपीपीएससी ने पीडीएफ प्रारूप में सब्जेक्ट-वाइज क्वालिफ़ाइड लिस्ट जारी की है। कैंडिडेट रोल नंबर या नाम से अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस लिस्ट में उन कैंडिडेट के रोल नंबर हैं जिन्होंने मेंस परीक्षा के लिए क्वालिफ़ाई किया है।
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, साइंस के लिए 329 कैंडिडेट, संस्कृत के लिए 2,772, कॉमर्स के लिए 887 और होम साइंस के लिए 2,784 कैंडिडेट मेन्स के लिए क्वालिफाई हुए हैं।
Also read UPPSC RO, ARO Admit Card: यूपीपीएससी आरओ, एआरओ टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी
UPPSC LT Grade Result 2025: यूपीपीएससी एलटी ग्रेड मेंस शेड्यूल जल्द
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड भर्ती 2025 में साइंस में 764, संस्कृत में 90, होम साइंस में 206 और कॉमर्स में 35 पोस्ट शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार अब मेन्स परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं, यूपीपीएससी मेंस शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
मेन्स में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फाइनल मेरिट लिस्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश के सरकारी सेकेंडरी स्कूलों में टीचिंग पदों पर नियुक्त किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल