UPPSC Recruitment 2025: यूपीपीएससी लेक्चरर भर्ती आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, uppsc.up.nic.in से करें आवेदन
Saurabh Pandey | September 8, 2025 | 11:03 AM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी लेक्चरर प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी ही मुख्य (लिखित) परीक्षा में शामिल किए जाएंगे, जिसके लिए आयोग के निर्देशानुसार सफल अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करना होगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) द्वारा प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजो में प्रवक्ता पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही दी है, जिसके आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से 12 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
यूपी के राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपने आवेदन पत्र की त्रुटियों को सुधार सकेंगे।
UPPSC Lecturer Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
यूपीपीएससी प्रवक्ता के 1471 पदों में पुरुष वर्ग के 777 और महिला वर्ग के 694 पद हैं। वहीं माध्यमिक विद्यालय में 43 और जेल प्रशिक्षण विद्यालय में दो पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
UPPSC Lecturer Recruitment 2025: आयुसीमा
यूपीपीएससी प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और दिव्यांग अभ्यर्थियों को सरकार के नियमानुसार आयुसीमा में छूट दी गई है।
UPPSC Lecturer Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
- अनारक्षित/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 125 रुपये
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए - 65 रुपये
- दिव्यांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) के लिए - 25 रुपये
- भूतपूर्व सैनिक - 65 रुपये
UPPSC Lecturer Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
|
पदनाम (प्रवक्ता - पुरुष/महिला)
|
शैक्षिक योग्यता
|
|---|---|
|
समाजशास्त्र, भूगोल, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित, अंग्रेजी
|
किसी विश्वविद्यालय / मानित विश्वविद्यालय / संस्था से संबंधित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि।
|
|
इतिहास
|
किसी विश्वविद्यालय / मानित विश्वविद्यालय / संस्था से प्राचीन इतिहास / मध्यकालीन इतिहास / आधुनिक इतिहास विषय में स्नातकोत्तर उपाधि।
एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी कोर्स में शिक्षा स्नातक (बीएड.) की उपाधि।
|
|
जीव विज्ञान
|
किसी विश्वविद्यालय / मानित विश्वविद्यालय / संस्था से वनस्पति विज्ञान या जन्तु विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर उपाधि।
|
|
हिन्दी
|
किसी विश्वविद्यालय / मानित विश्वविद्यालय / संस्था से हिन्दी विषय में स्नातकोत्तर उपाधि और एक विषय के रूप में संस्कृत के साथ कला में स्नातक।
एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी कोर्स में शिक्षा स्नातक (बीएड.) की उपाधि।
|
|
उर्दू
|
किसी विश्वविद्यालय / मानित विश्वविद्यालय / संस्था से उर्दू विषय में स्नातकोत्तर उपाधि।
एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी कोर्स में शिक्षा स्नातक (बीएड.) की उपाधि।
|
|
संस्कृत
|
किसी विश्वविद्यालय / मानित विश्वविद्यालय / संस्था से संस्कृत विषय में स्नातकोत्तर उपाधि।
एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त किसी कोर्स में शिक्षा स्नातक (बीएड.) की उपाधि।
|
UPPSC Lecturer Recruitment 2025: मार्किंग स्कीम
यूपीपीएससी प्रवक्ता प्रारम्भिक परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पत्रों में गलत उत्तर पर Negative Marking की जाएगी। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार वैकल्पिक उत्तर होंगे। उम्मीदवार द्वारा प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए गलत उत्तर के लिए प्रश्न के लिए नियत किए गए अंकों का 1/3 (0.33) काटा जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक उत्तर देता है तो इसे गलत उत्तर माना जाएगा। यदि उम्मीदवार द्वारा कोई प्रश्न हल नहीं किया जाता है अर्थात उम्मीदवार द्वारा उत्तर नहीं दिया जाता है तो उस प्रश्न के लिए कोई पेनल्टी नहीं होगी।
UPPSC Lecturer Recruitment 2025: न्यूनतम पासिंग मार्क्स
अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक (Minimum Efficiency Standard) 35% निर्धारित है। अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम दक्षता मानक (Minimum Efficiency Standard) 40% निर्धारित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार