UPPSC GIC Lecturer 2025 New Exam Date: यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर परीक्षा अब जून में होगी, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 15, 2026 | 06:49 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर प्री एग्जाम 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज विज्ञापन संख्या A-6/E-1/2025 के तहत प्रवक्ता (पुरुष/ महिला) के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 की नई तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर 2025 परीक्षा 7 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।
आयोग के इस फैसले से अभ्यर्थियों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी करने का अवसर मिलेगा। इससे पहले, यूपी गवर्नमेंट इंटर कॉलेज भर्ती 2025 के लिए लिखित परीक्षा यूपीपीएससी वार्षिक कैंलेंडर 2026 के अनुसार मई महीने में आयोजित की जानी थी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “अपरिहार्य कारणों के चलते राजकीय इंटर कॉलेज (प्रा.) परीक्षा 2025 3 मई, 2026 के स्थान पर अब 7 जून, 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।” परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी कर दिया जाएगा।
यूपीपीएससी जीआईसी लेक्चरर भर्ती 2025 के माध्यम से कुल 1516 पदों को भरा जाएगा, जिसमें प्रवक्ता जीआईसी (पुरुष) के 777 और प्रवक्ता जीआईसी (महिला) के 694 पद शामिल हैं। इसके अलावा, प्रवक्ता स्पर्श दृष्टिबाधित राजकीय इंटर कॉलेज/ समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय के 43 तथा प्रधानाध्यापक उत्तर प्रदेश जेल प्रशिक्षण विद्यालय के 2 पद भरे जाएंगे।
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा (ऑब्जेक्टिव/एमसीक्यू), मुख्य परीक्षा (वर्णनात्मक) और दस्तावेज सत्यापन (डीवी) चरण शामिल है। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट को उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UPPSC GIC Lecturer Prelims Pattern 2025: प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न
प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न के अनुसार, पेपर में 300 अंकों के लिए कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है। यूपी जीआईसी लेक्चरर परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ⅓ अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]UP Assistant Professor 2022 Admit Card: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 18-19 अप्रैल को होगी
उत्तर प्रदेश सहायक आचार्य भर्ती 2022 के तहत पुनर्परीक्षा 18 एवं 19 अप्रैल, 2026 को दो-दो पालियों में आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी जिले आयोजित की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल