UPPSC Dental Surgeon 2025 City Slip: यूपीपीएससी डेंटल सर्जन एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 28 अक्टूबर को होगी परीक्षा
Abhay Pratap Singh | October 19, 2026 | 05:44 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी डेंटल सर्जन सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट ओटीआर नंबर और डेट ऑफ बर्थ की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज दंत सर्जन (स्क्रीनिंग) परीक्षा 2025 की शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 19 अक्टूबर से यूपीपीएससी डेंटल सर्जन सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी डेंटल सर्जन 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर, जन्म तिथि और वेरिफिकेशन कोड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। उम्मीदवार यूपीपीएससी डेंटल सर्जन डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन स्लिप 2026 में आवंटित परीक्षा केंद्र का जिला, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
आयोग द्वारा यूपीपीएससी डेंटल सर्जन 2025 परीक्षा 28 अक्टूबर, 2026 को एक सत्र में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले प्रवेश दिया जाएगा और 45 मिनट पहले एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “यह परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र नहीं है, बल्कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा केंद्र वाले आवंटित जिले की एक अग्रिम सूचना है।” अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
यूपीपीएससी डेंटल सर्जन एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से 3 दिन पहले यानी 25 अक्टूबर को जारी कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ दो फोटो और आईडी प्रूफ की मूल प्रति व फोटोकॉपी लाना होना। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UPPSC Dental Surgeon City Slip 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीपीएससी डेंटल सर्जन सिटी स्लिप 2026 जांच सकते हैं:
- ऑफिशियल यूपीपीएससी की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘रिक्रूटमेंट - DOWNLOAD EXAM DISTRICT SLIP DENTAL SURGEON (SCREENING) EXAMINATION-2025’ पर क्लिक करें।
- अब डाउनलोड एग्जाम डिस्ट्रिक्ट स्लिप पर जाएं और क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- यूपीपीएससी डेंटल सर्जन एग्जाम सिटी स्लिप 2026 जांचें और प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार