UPPSC ATP 2025 Pre Result: यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर प्री रिजल्ट uppsc.up.nic.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | September 10, 2026 | 10:11 AM IST | 1 min read

यूपीपीएससी एटीपी प्री रिजल्ट पीडीएफ में मेन्स के लिए चयनित किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।

यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर प्री 2025 परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विज्ञापन संख्याः ए-10/ई-1/2025 के तहत सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) (प्रा०) परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर प्री रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपीपीएससी एटीपी प्री रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर 2025 मेन्स एग्जाम में शामिल होने के लिए पात्र हैं।

आयोग ने बताया कि “मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम एवं मुख्य परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन/ परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक/ कटऑफ अंक अंतिम चयन परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।”

Also read UPPSC Mains Admit Card 2026: यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी मेन्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 15 सितंबर से

यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर प्री 2025 परीक्षा 7 जुलाई को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 331 ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिनमें से कुल 179 अभ्यर्थी ही यूपीपीएससी एटीपी प्रीलिम्स 2025 एग्जाम में शामिल हुए थे।

श्रेणीवार प्रदर्शन के क्रम में एवं न्यूमतम दक्षता मानक के आधार पर कुल 84 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार को यूपीपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UPPSC Assistant Town Planner Prelims Result: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर प्री रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक यूपीपीएससी वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • सहायक नगर नियोजक 2025 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
  • उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]