UPPSC APO 2025 Mains: यूपीपीएससी एपीओ मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन uppsc.up.nic.in पर शुरू, अंतिम तिथि 22 मई
Abhay Pratap Singh | May 7, 2026 | 06:45 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी एपीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन के पात्र हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज से सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर 7 मई से यूपीपीएससी एपीओ 2025 मुख्य परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर 2025 मेन्स एग्जाम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 मई, 2026 निर्धारित की गई है। यूपी एपीओ प्री रिजल्ट 2025 में शॉर्टलिस्ट 2,856 अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। यूपीपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा 22 मार्च को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के साथ अभ्यर्थी को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों को एक लिफाफे में भरकर 29 मई, 2026 को दोपहर 3:00 बजे तक ‘सचिव, उ. प्र. लोक सेवा आयोग, (परीक्षा-3 अनुभाग), 10-कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज, 211018’ पते पर डाक या स्वयं उपस्थित होकर भेजना होगा।”
Also read UPPSC APO Result 2026: यूपीपीएससी एपीओ रिजल्ट जारी, 2856 अभ्यर्थी चयनित
यूपीपीएससी एपीओ 2025 चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। मेन्स में सफल कैंडिडेट को ही पर्सनॉलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश में सहायक अभियोजन अधिकारी के कुल 182 पद भरे जाएंगे।
यूपी एपीओ मेन्स 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को लागू शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। अधिक जानकारी के लिए यूपीपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
UPPSC APO Mains 2025 Application Form: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी एपीओ 2025 मुख्य आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘एपीओ मेन्स एग्जाम 2025 आवेदन पत्र’ लिंक पर क्लिक करें।
- ओटीआर नंबर दर्ज करें व प्रोसीड पर क्लिक करें।
- पासवर्ड/ ओटीपी के माध्यम से Authenticate करें।
- इसके बाद, आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- ‘चेक लेटेस्ट स्टेटस’ पर क्लिक करें और शुल्क जमा करें।
- ऑनलाइन सूचना भरें, सेव करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]SMC Guidelines: शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रधान ने जारी किए स्कूल प्रबंधन समिति के नए निर्देश
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा