UP Special TET 2026: यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 5 सितंबर से आवेदन

Saurabh Pandey | September 3, 2026 | 10:22 PM IST | 2 mins read

प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) के लिए पात्र होंगे। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर / जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक उच्च प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) ने उत्तर प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपी स्पेशल टीईटी नोटिफिकेशन 2026 जारी किया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के आदेश और उसके बाद सरकार के निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है। जो उम्मीदवार तय पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वे 5 सितंबर से 'वन टाइम रजिस्ट्रेशन' (OTR) पूरा कर आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को ओटीआर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर 2026 है, जबकि आवेदन फॉर्म की जानकारी में सुधार 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा सकता है।

प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) के लिए पात्र होंगे। वहीं उच्च प्राथमिक स्तर / जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक उच्च प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

UP Special TET 2026: आयु सीमा

यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए संविदा/ डेलीवेजेज पर कार्यरत स्पेशल एजूकेटर्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष निर्धारित है।

UP Special TET 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क प्राथमिक स्तर
आवेदन शुल्क उच्च प्राथमिक स्तर
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
1,000 रुपये
1,000 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति
500 रुपये
500 रुपये
दिव्यांगजन
300 रुपये
300 रुपये

UP Special TET 2026: परीक्षा तिथि, विवरण

यूपी विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का आयोजन 3 नवंबर 2026 को किया जाएगा। विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट (यानी कुल 150 मिनट) होगी। इस परीक्षा में 1 अंक के कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न के 4 विकल्प दिए जाएंगे। परीक्षा में किसी भी प्रकार का नकारात्मक मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, यानी गलत उत्तर पर अंक नहीं कटेंगे। भाषा के विषयों को छोड़कर प्रश्न पत्र का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा।

Also read UPTET Result 2026: यूपी टेट परीक्षा में 62028 कार्यरत शिक्षक फेल, क्या मिलेगा दोबारा मौका?

UP Special TET 2026: प्राथमिक स्तर परीक्षा सिलेबस

विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
भाषा प्रथम (हिन्दी) (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
भाषा द्वितीय (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत) (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
गणित (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
पर्यावरणीय अध्ययन (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
कुल
150 एमसीक्यू
150

UP Special TET 2026: उच्च प्राथमिक स्तर परीक्षा सिलेबस

विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
बाल विकास एवं शिक्षण विधि (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
भाषा प्रथम (हिन्दी) (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30
भाषा द्वितीय (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत) (अनिवार्य)
30 एमसीक्यू
30

(क) गणित एवं विज्ञान शिक्षक के लिए गणित / विज्ञान

(ख) सामाजिक अध्ययन या सामाजिक विज्ञान शिक्षक के लिए सामाजिक अध्ययन

(ग) अन्य किसी शिक्षक के लिए (क) अथवा (ख) कोई भी

60 एमसीक्यू
60
कुल
150 एमसीक्यू
150
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]