UP Special TET Application Form 2026: यूपी स्पेशल टीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू; पात्रता और शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | September 6, 2026 | 03:44 PM IST | 2 mins read
यूपी विशेष टीईटी 2026 आवेदन फॉर्म भरने से पहले सभी अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के सेवारत शिक्षक तथा विशेष शिक्षक (CWSN) आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर 4 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को यूपी स्पेशल टीईटी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले वन टाइन रजिस्ट्रेशन (OTR) करना अनिवार्य है। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 1000 रुपये, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति को 500 और पीएच (दिव्यांग) व्यक्तियों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
UP Special TET 2026: शैक्षणिक योग्यता
कार्यरत शिक्षक -
- प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) के लिए पात्र होंगे।
- उच्च प्राथमिक स्तर/ जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षक उच्च प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी) में शामिल हो सकते हैं।
विशेष शिक्षक (CWSN) -
- कक्षा 1 से 5 तक के विशेष शिक्षक (CWSN): प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में संविदा/डेलीवेजज पर कार्यरत ऐसे विशेष शिक्षक (CWSN) अर्ह होंगे, जिन्होंने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त डीएड विशेष शिक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा स्पेशल एजुकेटर्स के पास एक्टिव सीआरआर नंबर के साथ भारतीय पुनर्वास परिषद का पंजीकरण प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य होगा।
- कक्षा 6 से 8 के विशेष शिक्षक (CWSN): उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में संविदा/डेलीवेजज पर कार्यरत ऐसे विशेष शिक्षक (CWSN) अर्ह होंगे, जिन्होंने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ-साथ भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त बीएड विशेष शिक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा स्पेशल एजुकेटर्स के पास एक्टिव सीआरआर नंबर के साथ भारतीय पुनर्वास परिषद का पंजीकरण प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य होगा।
Also read UGC NET June 2026 Admit Card: यूजीसी नेट जून री-एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 9-10 सितंबर को परीक्षा
UP Special TET 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी स्पेशल टीईटी 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
- यूपी स्पेशल टीईटी आवेदन लिंक apply.upessc.org पर जाएं।
- कैंडिडेट पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
संविदा/ डेलीवेजज पर कार्यरत स्पेशल एजुकेटर्स के लिए परीक्षा आयोजित होने की तिथि 3 नवंबर 2026 तक अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीईएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध यूपी स्पेशल टीईटी 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।
UP Special TET Application Form 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
नीचे सारणी में यूपी स्पेशल टीईटी 2026 से संबंधित तिथियां जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण/OTR/ आवेदन शुरू होने की डेट |
6 सितंबर 2026 |
|
ऑनलाइन आवेदन/ फीस जमा करने की अंतिम तिथि |
4 सितंबर 2026 |
|
एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन करने की लास्ट डेट |
8 सितंबर 2026 |
|
एग्जाम डेट |
3 नवंबर 2026 |
UP Special TET 2026 Notification: परीक्षा योजना
- परीक्षा की अवधि 2:30 घंटा अर्थात् 150 मिनट होगी।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे, प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे।
- परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) नहीं होगा।
- प्रश्नों की संख्या 150 होगी, प्रत्येक प्रश्न 01 (एक) अंक का होगा।
- प्रश्न-पत्र का माध्यम हिंदी तथा अंग्रेजी होगा (भाषा के विषयों को छोड़कर)।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल