UP Police Joining Letter: यूपी पुलिस में एक साथ भर्ती हुए सेवानिवृत्त फौजी और उनके बेटे को मिला नियुक्त पत्र
Press Trust of India | June 17, 2025 | 08:23 AM IST | 2 mins read
हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पिता-पुत्र की जोड़ी को ‘प्रेरणादायक’ और ‘समर्पण तथा दृढ़ संकल्प का प्रतीक' बताया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश स्थित हापुड़ जिले के एक सेवानिवृत्त फौजी और उनके 21 वर्षीय बेटे का एक साथ उत्तर प्रदेश पुलिस में चयनित हुआ। दोनों ने लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से एक ही मंच पर नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। इस उपलब्धि से उनके गृहनगर धौलाना में खुशी की लहर दौड़ गई।
धौलाना के उदयपुर उदयरामपुर नंगला गांव के निवासी 40 वर्षीय यशपाल नागर 2003 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और 2019 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। नागर ने कहा कि अपनी सैन्य सेवा के बाद उन्होंने दिल्ली में सेना आयुध कोर के साथ काम करना जारी रखा तथा इसी बीच, उन्होंने अपने बेटे शेखर नागर (21) के साथ ढाई साल से अधिक समय पहले पुलिस भर्ती की तैयारी शुरू कर दी थी।
नागर ने कहा कि उन्होंने और उनके बेटे ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) और उत्तर प्रदेश दारोगा भर्ती परीक्षा समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया। उन्होंने कहा कि उनकी लगन का फल तब मिला जब दोनों ने सिविल पुलिस सीधी भर्ती पहल के तहत आयोजित ‘यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा’ में सफलता प्राप्त की।
सेवानिवृत्त फौजी यशपाल नागर ने कहा, ‘‘मुझे शाहजहांपुर में तैनात किया गया है जबकि शेखर बरेली में प्रशिक्षण लेंगे।’’ हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि पिता-पुत्र की जोड़ी नियुक्ति पत्र लेकर हापुड़ लौट आई है। सिंह ने पिता-पुत्र की कहानी को ‘प्रेरणादायक’ और ‘समर्पण तथा दृढ़ संकल्प का प्रतीक' बताया।
उन्होंने कहा, ‘‘दूसरों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। वे 60 हजार से अधिक सफल उम्मीदवारों में शामिल हैं, जिन्हें रविवार को लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे गए।’’
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड द्वारा की गई यह भर्ती राज्य के इतिहास में सिविल पुलिस कांस्टेबलों की सबसे बड़ी सीधी भर्ती है। इस अभियान के तहत कुल 48 हजार 196 पुरुषों और 12 हजार 048 महिलाओं का चयन किया गया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल