UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 शेड्यूल जारी, पंजीकरण 10 सितंबर से शुरू
Abhay Pratap Singh | September 9, 2025 | 10:11 AM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा 19 सितंबर को ऑनलाइन माध्यम में की जाएगी।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGMUP) ने आज यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 (UP NEET UG Counselling 2025) राउंड 2 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, पात्र उम्मीदवारों के लिए यूपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया 10 सितंबर से dgme.up.gov.in पर शुरू की जाएगी।
यूपी नीट काउंसलिंग 2025 राउंड 2 के लिए आवेदन विंडो 15 सितंबर को बंद कर कर दी जाएगी। यूपी नीट काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी शुल्क का भी भुगतान करना होगा। यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राज्य में स्टेट कोटा की एमबीबीएस और बीडीएस सीटों को भरने के लिए आयोजित की जाती है।
UP NEET UG Counselling 2025 Round 2: पंजीकरण कैसे करें?
नीट यूजी में सफल कैंडिडेट यूपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर विजिट करें।
- यूपी नीट यूजी राउंड 2 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क जमा करें और दस्तावेज अपलोड करें।
- इसके बाद अपने कॉलेज और पाठ्यक्रम के विकल्प भरें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
यूपी नीट काउंसलिंग 2025 राउंड 2 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 15 से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएगी और सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 19 सितंबर को घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को डीजीएमयूपी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
UP NEET UG Counselling 2025 Round 2 Schedule: राउंड 2 शेड्यूल
यूपी नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
ऑनलाइन पंजीकरण एवं अभिलेख अपलोड करने की तिथि
|
10 से 15 सितंबर, 2025 तक (शाम 5 बजे से सुबह 11 बजे तक) |
|
पंजीकरण धनराशि एवं धरोहर धनराशि जमा करने की तिथि
|
10 से 15 सितंबर, 2025 तक (सुबह 11 बजे से 2 बजे तक)
|
|
मेरिट सूची घोषित करने की तिथि
|
15 सितंबर, 2025 |
|
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की तिथि
|
15 सितंबर (शाम 5 बजे से) से 18 सितंबर, 2025 (शाम 5 बजे तक) |
|
सीट आवंटन का परिणाम घोषित करने की तिथि
|
19 सितंबर, 2025 |
|
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि
|
20 से 26 सितंबर, 2025 तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें