UP NEET UG Counselling 2025: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल जारी, सीट आवंटन रिजल्ट डेट
Saurabh Pandey | July 29, 2025 | 10:42 AM IST | 2 mins read
यूपी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in और dgme.up.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित की जा रही है।
नई दिल्ली : चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी-2025 के अन्तर्गत प्रदेश के राजकीय /निजी क्षेत्र के मेडिकल / डेंटल कॉलेजों / संस्थानों / चिकित्सा विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश के लिए पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 की मेरिट सूची 30 जुलाई को जारी की जाएगी, जबकि चॉइस फिलिंग 31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक चलेगा।
UP NEET UG Counselling: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग तिथि
|
|---|---|
|
मेरिट सूची घोषित करने की तिथि
|
30 जुलाई 2025
|
|
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग की तिथि
|
31 जुलाई 2025 सुबह 11 बजे से 4 अगस्त 2025 दोपहर 2 बजे तक
|
|
सीट आवंटन का परिणाम घोषित करने की तिथि
|
5 अगस्त 2025
|
|
आवंटन पत्र डाउनलोड करने तथा प्रवेश लेने की तिथि
|
6 अगस्त 2025 से 9 अगस्त 2025 तक तथा 11 अगस्त 2025 से 14 अगस्त 2025 तक
|
NEET UG Counselling: जरूरी दस्तावेज
- नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड
- नीट यूजी 2025 स्कोरकार्ड/रैंक लेटर
- अंतरिम आवंटन पत्र (यूपी नीट वेबसाइट से डाउनलोड किया गया)
- कक्षा 10वीं, 12वीं की अंकतालिका और उत्तीर्णता प्रमाणपत्र (जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में)
- निवास प्रमाण पत्र
- वैलिड फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, आदि)
- पासपोर्ट आकार के फोटो
- उत्तर प्रदेश सरकार के किसी सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी एससी
- एसटी/ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र।
- दिव्यांगजन प्रमाणपत्र
- माइग्रेशन प्रमाणपत्र
- स्थानांतरण प्रमाणपत्र (टीसी)
- मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र (कॉलेज के प्रोफार्मा के अनुसार)।
- पंजीकरण शुल्क और सुरक्षा जमा की भुगतान रसीदें।
UP NEET UG Counselling: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग
यूपी नीट यूजी 2025 राउंड 1 काउंसलिंग प्रक्रिया राज्य भर के सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों द्वारा संचालित बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) और बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
Also read NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के टॉप सरकारी मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता, फीस और रैंक जानें
UP NEET UG Counselling: हेल्पलाइन नंबर
यूपी नीट यूजी 2025 राउंड 1 काउंसलिंग से संबंधित प्रश्नों के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबरों: 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार