UP Home Guard PET Admit Card 2026: यूपी होमगार्ड फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | September 1, 2026 | 11:10 PM IST | 1 min read

यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। फिजिकल परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती बोर्ड ने किसी भी आपात स्थिति के लिए 16 सितंबर 2026 (बुधवार) को 'रिजर्व-डे' के रूप में निर्धारित किया गया है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। फिजिकल परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करना होगा।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 25 से 27 अप्रैल 2026 तक आयोजित लिखित परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर विज्ञापित पदों के सापेक्ष लगभग 2.6 गुना सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के सत्यापन एवं शारीरिक मानक परीक्षा (DV/PST) के लिए बुलाया गया है।

UP Home Guard PET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'होमगार्ड एनरोलमेंट-2025: एडमिट कार्ड' के डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।
  4. अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें।
  5. परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Also read UPSC CMS Result 2026: यूपीएससी सीएमएस रिजल्ट जारी, 2923 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट

UP Home Guard PET 2026: फिजिकल टेस्ट शेड्यूल

विवरण
निर्धारित तिथि
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
8 सितंबर 2026 (मंगलवार) से 15 सितंबर 2026 (मंगलवार) तक
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए रिजर्व-डे
16 सितंबर 2026 (बुधवार)


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]