UP CNET Exam 2026: यूपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा संपन्न, कैटेगरी-वाइज मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स जानें
Santosh Kumar | June 6, 2026 | 03:10 PM IST | 1 min read
यूपी सीनेट आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी और आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा भी दी जाएगी। यूपी सीएनईटी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जारी की जाएगी।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Nowनई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट (यूपी सीएनईटी) 2026 आज राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। यूपी बीएससी नर्सिंग (4-वर्षीय) कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित इस ऑफलाइन परीक्षा में हजारों उम्मीदवारों ने भाग लिया। यूपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी और कुल 120 प्रश्न पूछे गए।
यूपी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की अवधि 140 मिनट थी। अभ्यर्थियों ने मध्यम स्तर का पेपर बताया, जिसमें बायोलॉजी और नर्सिंग एप्टीट्यूड के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री के कुछ प्रश्न थोड़े चुनौतीपूर्ण रहे।
UP BSc Nursing Exam 2026: मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स
बीएससी नर्सिंग में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट में कम से कम क्वालिफाइंग मार्क्स इस प्रकार हैं-
| श्रेणी |
न्यूनतम पर्सेंटाइल |
|---|---|
|
जनरल |
50वां पर्सेंटाइल |
|
जनरल-पीडबल्यूडी |
45वां पर्सेंटाइल |
|
एससी/एसटी/ओबीसी |
40वां पर्सेंटाइल |
|
एससी/एसटी/ओबीसी-पीडब्ल्यूडी |
40वां पर्सेंटाइल |
UP CNET Answer Key 2026: यूपी सीनेट आंसर-की जल्द
असल कटऑफ मेरिट लिस्ट और सीटों की उपलब्धता के आधार पर तय की जाएगी। सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। यूपी कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
SGPGI, KGMU, RMLIMS, UPUMS और LLRM जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में इन सीटों के लिए यूपी सीनेट 2026 स्कोर भी मान्य होंगे। यूपी सीनेट आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी और आपत्तियां दर्ज करने की सुविधा भी दी जाएगी।
यूपी सीएनईटी आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट abvmucet26.co.in पर जारी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एबीवीएमयू की हेल्पलाइन नंबर 9889383779 या 9889383797 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]UP CNET: व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर पेपर बेचने के दावे गलत, एडवाइजरी जारी, एसटीएफ की निगरानी में होगी परीक्षा
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) ने पेपर लीक और प्रश्न पत्रों की बिक्री से जुड़े उन दावों को, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, पूरी तरह से झूठा और भ्रामक बताया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल