UP Exam Date Sheet 2025: यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 1 से 8 की अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल किया जारी
Abhay Pratap Singh | November 10, 2025 | 05:17 PM IST | 2 mins read
UP Class 1 to 8th Half Yearly Exam Time Table 2025: अर्धवार्षिक परीक्षा दो पालियों में 2-2 घंटे की अवधि में कराई जाएगी।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने 10 नवंबर को कक्षा 1 से 8 तक परिषदीय/ मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, यह परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होगी और 3 दिसंबर, 2025 को समाप्त होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अर्धवार्षिक परीक्षा दो पालियों में 2-2 घंटे की अवधि में कराई जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक है। वहीं, मॉडल प्रश्न का निर्माण जनपद स्तर पर संबंधित जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा।
यूपी बेसिक शिक्षा परिषद ने नोटिस में कहा कि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा ससमय प्रिंट कराकर विद्यालय स्तर पर वितरित किया जाएगा। यूपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 से संबंधित अधिक जानकारी छात्र आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
UP Board Class 1 to 8th Half Yearly Exam 2025: महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
यूपी कक्षा 1 से 8वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश की जांच यहां कर सकते हैं:
- शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 1 की परीक्षा मौखिक होगी।
- कक्षा 2 से 5 तक की परीक्षा मौखिक और लिखित दोनों में होगी।
- कक्षा 2 व 3 में लिखित परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत होगा।
- कक्षा 4 व 5 में लिखित परीक्षा का अधिभार 70-30 प्रतिशत होगा
- कक्षा 5 से 8 तक की अर्धवार्षिक परीक्षा लिखित में होगी।
- परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय, अति लघुउत्तरीय, लघुउत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे।
Also read UP Board Time Table 2026 Live: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल जारी, upmsp.edu.in से करें चेक
UP Board Half Yearly Exam Date Sheet 2025: कक्षा 1 से 8वीं तक की समय-सारणी
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कक्षा 1 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा 2025-26 समय सारणी नीचे दी गई है:
| तिथि |
28.11.2025
|
29.11.2025
|
01.12.2025
|
02.12.2025
|
03.12.2025
|
|||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| कक्षा | प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 तक | द्वितीय पाली दोपहर 12:30 से 2:30 तक | प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 तक | द्वितीय पाली दोपहर 12:30 से 2:30 तक | प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 तक | द्वितीय पाली दोपहर 12:30 से 2:30 तक | प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 तक | द्वितीय पाली दोपहर 12:30 से 2:30 तक | प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 तक |
द्वितीय पाली दोपहर 12:30 से 2:30 तक |
| 1 | मौखिक परीक्षा |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
| 2 |
सभी विषयों की मौखिक परीक्षा |
गणित |
|
|
अंग्रेजी | हिन्दी |
|
|
|
|
| 3 |
सभी विषयों की मौखिक परीक्षा |
गणित | संस्कृत/उर्दू | हिन्दी | अंग्रेजी | सामाजिक विषय | कला/संगीत | कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा |
|
|
| 4 |
सभी विषयों की मौखिक परीक्षा |
हिन्दी | संस्कृत / उर्दू |
सामाजिक विषय
|
अंग्रेजी | गणित |
कला/संगीत
|
कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा
|
|
|
| 5 |
सभी विषयों की मौखिक परीक्षा |
हिन्दी | संस्कृत / उर्दू |
सामाजिक विषय
|
अंग्रेजी
|
गणित
|
कला/संगीत
|
कार्यानुभव/नैतिक शिक्षा
|
|
|
| 6 | बेसिक क्राफ्ट / कला / कृषि/ गृह शिल्प | खेल एवं शारीरिक शिक्षा / स्काउट गाइड | हिन्दी |
संस्कृत / उर्दू
|
सामाजिक विषय
|
अंग्रेजी
|
गणित
|
कला/संगीत
|
विज्ञान | पर्यावरण अध्ययन |
| 7 | बेसिक क्राफ्ट / कला / कृषि/ गृह शिल्प |
खेल एवं शारीरिक शिक्षा / स्काउट गाइड |
विज्ञान
|
संस्कृत / उर्दू
|
सामाजिक विषय
|
अंग्रेजी
|
गणित
|
कला/संगीत
|
हिन्दी
|
पर्यावरण अध्ययन
|
| 8 | बेसिक क्राफ्ट / कला /कृषि/ गृह शिल्प | खेल एवं शारीरिक शिक्षा / स्काउट गाइड | विज्ञान |
संस्कृत / उर्दू
|
सामाजिक विषय
|
अंग्रेजी
|
गणित
|
कला/संगीत
|
हिन्दी
|
पर्यावरण अध्ययन
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार