UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 90.42%, 12वीं में 80.38% छात्र सफल, आंकड़े जारी
Santosh Kumar | April 23, 2026 | 06:22 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य आंकड़ों से संबंधित जानकारी जारी की।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने 23 अप्रैल को शाम 4 बजे कक्षा 10 (हाई स्कूल) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की 2026 की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए। ये परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in, upresults.nic.in और डिजिलॉकर पर उपलब्ध हैं। छात्र अपना रोल नंबर डालकर अपने परिणाम देख सकते हैं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने पंजीकृत छात्रों की कुल संख्या, उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य आंकड़ों से संबंधित जानकारी जारी की। यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2026 के लिए, पास होने का न्यूनतम पैमाना 33 प्रतिशत अंक है।
UP Board 10th Result 2026: 10वीं में कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा
कक्षा 10वीं के सभी छात्रों का कुल पास प्रतिशत 90.42% रहा। परीक्षा में 26,01,381 परीक्षार्थी शामिल हुए। जिनमें 25,91,831 संस्थागत उम्मीदवार और 9,550 निजी उम्मीदवार शामिल रहे। इनमें 13,43,524 लड़के और 12,57,857 लड़कियां थीं।
कुल 23,52,181 परीक्षार्थियों को पास घोषित किया गया—जिनमें 23,45,814 संस्थागत उम्मीदवार और 6,367 निजी उम्मीदवार शामिल थे। संस्थागत परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 90.51% है, जबकि निजी परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 66.67% है।
पास होने वाले कुल स्टूडेंट्स में 11,72,862 लड़के और 11,79,319 लड़कियां थीं। लड़कों का पास प्रतिशत 87.30% है, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 93.76% है। लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में 6.46 प्रतिशत अंक अधिक है।
UP Board 12th Result 2026: 12वीं में कुल पास प्रतिशत 80.38% रहा
12वीं परीक्षा के सम्पूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80.38 है। 24,09,551 संस्थागत 76,521 व्यक्तिगत कुल 24,86,072 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सम्मिलित परीक्षार्थियों में 13,09,397 बालक तथा 11,76,675 बालिकाएं हैं।
कुल 19,98,317 स्टूडेंट्स पास हुए, जिनमें 19,38,986 संस्थागत और 59,331 व्यक्तिगत छात्र हैं। 80.47% संस्थागत छात्र पास हुए और व्यक्तिगत छात्रों का 77.54% रहा। कुल सफल छात्रों में 9,82,610 लड़के और 10,15,707 लड़कियां शामिल हैं।
लड़कों के लिए पास प्रतिशत 75.04% है, जबकि लड़कियों के लिए यह 86.32% है। लड़कियों के पास होने की दर लड़कों की तुलना में 11.28% अधिक है। वहीं, संस्थागत छात्रों के लिए पास प्रतिशत निजी छात्रों की तुलना में 2.93% अधिक है।
अगली खबर
]UP Board 10th Result 2026 (Out) LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट रोल नंबर जारी @upmsp.edu.in; टॉपर्स जानें
लाखों छात्रों का इंतजार अब आखिरकार खत्म होने वाला है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर एक साथ जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 डेट के संबंध में जानकारी साझा की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार