UP School News: कक्षा 9 और 11 में केवल बाहरी विद्यार्थियों की टीसी अपलोड करना अनिवार्य, यूपी बोर्ड का आदेश
Press Trust of India | August 5, 2025 | 01:47 PM IST | 1 min read
सचिव ने बताया कि टीसी अपलोड करने का नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि फर्जी छात्रों को कक्षा 9 और 11 में प्रवेश न मिल सके।
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के लिए अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) वेबसाइट पर अपलोड करने के नियमों में ढील दी है। अब केवल दूसरे विद्यालयों से आने वाले विद्यार्थियों की ही टीसी अपलोड करना अनिवार्य होगा।
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया, ‘‘स्कूलों के प्राचार्यों ने टीसी अपलोड करने में आ रही दिक्कतों को लेकर कहा कि जो बच्चे उनके स्कूल में पहले से पढ़ रहे हैं, उनकी टीसी अपलोड करने की जरूरत नहीं है। बोर्ड को भी उनकी बात सही लगी।’’
टीसी अपलोड करने के नियमों में ढील
यूपीएमएसपी की सचिव भगवती सिंह ने आगे बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्कूलों के कर्मचारियों को साइबर कैफे आदि से टीसी अपलोड कराना पड़ रहा था जिसमें समय और पैसे भी खर्च हो रहे थे इसलिए नियमों में ढील दी गई।
अब उन्हीं छात्रों की टीसी अपलोड करनी होगी जो किसी अन्य स्कूल से कक्षा 9 और 11 में प्रवेश लेते हैं। सचिव ने बताया कि टीसी अपलोड करने का नियम इसलिए लागू किया गया है ताकि फर्जी छात्रों को कक्षा 9 और 11 में प्रवेश न मिल सके।
प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित ज्वाला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने यूपी बोर्ड के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विद्यालय के कर्मचारियों पर अनावश्यक बोझ कम होगा।
उन्होंने कहा कि संवेदनशील दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया जोखिम भरी थी क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर स्कूल के प्रधानाचार्य ऑनलाइन पंजीकरण के लिए निजी साइबर कैफे का इस्तेमाल करते हैं।
अगली खबर
]CBSE 10th Compartment Result 2025: सीबीएसई 10वीं रिजल्ट उमंग ऐप, डिजिलॉकर पर भी होगा जारी, जानें डायरेक्ट लिंक
यह परीक्षा उन छात्रों के लिए आयोजित की गई थी जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में एक या दो विषयों में न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने में असफल रहे थे। सीबीएसई ने इस वर्ष कंपार्टमेंट परीक्षा 15 से 22 जुलाई 2025 को आयोजित की।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम