UP Board Exam Results 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम आज नहीं होगा जारी; संभावित तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 15, 2025 | 10:04 AM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड परिणाम के साथ ही पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, उत्तीर्ण छात्रों की संख्या सहित अन्य विवरण साझा करेगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आज यानी 15 अप्रैल को यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीद जताई गई है कि यूपी बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम 20 अप्रैल के आसपास upmsp.edu.in या upmspresults.nic.in पर घोषित किया जाएगा।
यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी बोर्ड ने अभी तक परिणाम जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, पिछले साल यूपी बोर्ड का परिणाम 20 अप्रैल, 2024 को जारी किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2025 और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम एक ही दिन घोषित किया जा सकता है। दोनों कक्षाओं के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 अप्रैल महीने के तीसरे सप्ताह में या 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक जारी किए जाएंगे।
हाल ही में यूपी बोर्ड परिणाम जारी करने के संबंध में सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस वायरल हुई थी, जिसमें 15 अप्रैल को यूपी बोर्ड 2025 परीक्षा के नतीजे जारी करने की बात कही गई थी। बोर्ड ने यूपी बोर्ड परिणाम तिथि के बारे में फैलाई जा रही इस जानकारी को झूठा और भ्रामक बताया।
यूपीएमएसपी ने 24 फरवरी से 12 मार्च तक राज्य के 8,140 केंद्रों पर कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की थी। बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत 19 मार्च से 2 अप्रैल के बीच 261 केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है।
यूपी बोर्ड परिणाम के साथ ही छात्रों का पास प्रतिशत, टॉपर्स की सूची, उत्तीर्ण छात्रों की संख्या सहित अन्य विवरण साझा करेगा। यूपी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2025 से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए छात्रों को समय-समय पर यूपीएमएसपी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम