Saurabh Pandey | April 23, 2026 | 04:21 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड इंटर का पास प्रतिशत 80.38 है। वहीं इंटर की परीक्षा में शिखा ने टाप किया है। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल छात्र अपना रिजल्ट अधिकारी वेबसाइटों upmsp.edu.in या upresults.nic.in के अलावा डिजिलॉकर results.digilocker.gov.in पर भी देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
New: UP Board 12th Compartment Result 2026 Out - Direct Link
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
उत्तर प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक, कुल अंक और परिणाम की स्थिति जैसी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती है। इसमें डिवीज़न या ग्रेड भी शामिल हो सकता है। छात्रों को उत्तर प्रदेश बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए।
| प्रदेश रैंक | छात्र/छात्रा का नाम | जिला | प्राप्तांक | प्रतिशत (%) | स्कूल का नाम |
| 1 | शिखा वर्मा | सीतापुर | 488/500 | 97.60% | बाबूराम सावित्री देवी आई.सी. शेखपुर, सीतापुर |
| 2 | नंदनी गुप्ता | बरेली | 486/500 | 97.20% | सर्वोदय जनकल्याण आई.सी. खेड़ा, बरेली |
| 2 | श्रीया वर्मा | बाराबंकी | 486/500 | 97.20% | महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल आई.सी. बाराबंकी |
| 3 | सुरभि यादव | बरेली | 485/500 | 97.00% | सर्वोदय जनकल्याण आई.सी. खेड़ा, बरेली |
| 3 | पूजा पाल | बाराबंकी | 485/500 | 97.00% | महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल आई.सी. बाराबंकी |
| 4 | अवि तोमर | बागपत | 484/500 | 96.80% | श्री राम इंटर कॉलेज पुसार, बागपत |
| 4 | अर्पिता जायसवाल | बाराबंकी | 484/500 | 96.80% | महारानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल आई.सी. बाराबंकी |
| 5 | अनुष्का यादव | सीतापुर | 483/500 | 96.60% | प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीतापुर |
| 6 | खुशी मौर्या | बरेली | 482/500 | 96.40% | सर्वोदय जनकल्याण आई.सी. खेड़ा, बरेली |
| 6 | सिमरन मौर्या | बरेली | 482/500 | 96.40% | सर्वोदय जनकल्याण आई.सी. खेड़ा, बरेली |
| 6 | मानसी पोरवाल | सीतापुर | 482/500 | 96.40% | प्रकाश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सीतापुर |
| 6 | वैष्णवी | सीतापुर | 482/500 | 96.40% | बाबूराम सावित्री देवी आई.सी. शेखपुर, सीतापुर |
| 7 | अभिषेक | मुरादाबाद | 481/500 | 96.20% | कैसर जहाँ कयामुद्दीन इंटर कॉलेज, मुरादाबाद |
| 7 | चमन जहां | बरेली | 481/500 | 96.20% | सर्वोदय जनकल्याण आई.सी. खेड़ा, बरेली |
| 7 | अमित साहू | कानपुर नगर | 481/500 | 96.20% | परितोष आई.सी. हंसपुर, कानपुर नगर |
| 7 | योगेश | कन्नौज | 481/500 | 96.20% | महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, कन्नौज |
| 8 | अनिल कुमार | बांदा | 480/500 | 96.00% | पंचमुखी इंटर कॉलेज बघेलावारी, बांदा |
| 8 | वप्परावल सिंह | चित्रकूट | 480/500 | 96.00% | बी.बी.एस.वी.एम. इंटर कॉलेज कर्वी, चित्रकूट |
| 8 | आकाश सिंह | चित्रकूट | 480/500 | 96.00% | ज्ञान भारती इंटर कॉलेज कर्वी, चित्रकूट |
| 8 | आदित्य वर्मा | बाराबंकी | 480/500 | 96.00% | श्री साई इंटर कॉलेज बरेल, बाराबंकी |
| 9 | आयुषी पटेल | हरदोई | 478/500 | 95.60% | श्री राम लाल सिंह एम पब्लिक स्कूल, हरदोई |
| 10 | वर्चस्व दुबे | हरदोई | 477/500 | 95.40% | श्री राम लाल सिंह एम पब्लिक स्कूल, हरदोई |
| 10 | ईशान शुक्ला | प्रतापगढ़ | 477/500 | 95.40% | मॉडर्न साइंस कॉलेज जोगापुर, प्रतापगढ़ |
उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं। जो छात्र न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उनके पास कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का विकल्प होगा।