UP Board Result 2026 on DigiLocker: यूपी बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें ? जानें पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | April 23, 2026 | 09:52 AM IST | 1 min read
डिजिलॉकर भारत सरकार की एक डिजिटल सेवा है, जहां नागरिक अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को ऑनलाइन सुरक्षित रूप से स्टोर कर सकते हैं और मार्कशीट, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों को डिजिटल रूप में देख सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे आज शाम 4 बजे घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपनी मार्कशीट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म डिजिलॉकर पर देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और results.digilocker.gov.in पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
यदि रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद DigiLocker पर रिजल्ट लिंक दिखाई नहीं देता है, तो इसका मतलब है कि सभी छात्रों के लिए मार्कशीट धीरे-धीरे अपलोड की जा रही हैं। ऐसी स्थिति में, छात्रों को कुछ समय बाद दोबारा लॉगिन करना चाहिए।
डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें रिजल्ट?
- सबसे पहले DigiLocker की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker मोबाइल ऐप खोलें।
- अब अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधार नंबर से लॉगिन करें।
- होमपेज पर, "उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड" खोजें।
- अब "यूपी बोर्ड हाई स्कूल या "यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026" विकल्प चुनें।
- अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- रिजल्ट मार्कशीट डाउनलोड करें और सेव कर लें।
UP Board 2026 Result: डिजिटल मार्कशीट विवरण
डिजिलॉकर की डिजिटल मार्कशीट में छात्र से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल होते हैं, जैसे नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम और परीक्षा संबंधी जानकारी। इसमें विषयवार अंक, कुल अंक, उत्तीर्ण अंक और डिवीजन भी दिखाए जाएंगे, इसलिए छात्रों को मार्कशीट डाउनलोड करने के बाद सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए।
अगली खबर
]JAC 9th Result 2026: झारखंड बोर्ड 9वीं का रिजल्ट जारी, jacresults.com पर चेक करें परिणाम, जानें पास प्रतिशत
बोर्ड द्वारा जारी किए गए नतीजों में लाखों छात्रों के विषय-वार अंक, ग्रेड और पास/फेल का स्टेटस दिया गया है। जेएसी कक्षा 9वीं रिजल्ट 2026 चेक करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग