Union Bank of India Recruitment 2024: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 1500 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
Saurabh Pandey | October 25, 2024 | 01:27 PM IST | 1 min read
यूनियन बैंक में स्थानीय बैंक अधिकारी पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 3 घंटे और 30 मिनट के लिए आयोजित की जानी है। पत्र लेखन और निबंध को छोड़कर सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे जो एक वर्णनात्मक प्रकार की परीक्षा है।
नई दिल्ली : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) के 1500 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 13 नवंबर 2024 तक है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2024 लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
Union Bank of India Recruitment 2024: शैक्षणिक योग्यता
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
Union Bank of India Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड , क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, IMPS, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलेट/UPI का उपयोग करके किया जा सकता है।
Union Bank of India Recruitment 2024: परीक्षा पैटर्न, मार्किंग स्कीम
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2024 लिखित परीक्षा में 155 प्रश्न होंगे, और अधिकतम अंक 200 है। वस्तुनिष्ठ परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए एक चौथाई अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल