UKSSSC Various Posts Admit Card 2026: यूकेएसएसएससी लाइनमैन एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 25 अक्टूबर को होगी

Abhay Pratap Singh | October 21, 2026 | 05:54 PM IST | 1 min read

अभ्यर्थियों को यूकेएसएसएससी लाइनमैन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

यूकेएसएसएससी 2026 हॉल टिकट जारी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 74/2026 के तहत लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक व प्रशिक्षक / अनुदेशक भर्ती की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।

यूकेएसएसएससी द्वारा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 25 अक्टूबर, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में लाइनमैन और मनोवैज्ञानिक पदों के लिए परीक्षा होगी, जबकि दूसरी पाली में प्रशिक्षक/अनुदेशक पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को यूकेएसएसएससी लाइनमैन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, पद का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश जांच सकते हैं।

Also read शिक्षा व्यवस्था अब ‘बहिष्कार’ की व्यवस्था बन गई है, जिसका मकसद लाखों युवाओं को इससे बाहर रखना - राहुल गांधी

परीक्षार्थियों को एग्जाम सेंटर पर यूकेएसएसएससी 2026 हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर आदि सामग्री प्रतिबंधित है।

आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र अलग से अथ वा डाक, ई-मेल आदि के माध्यम से जारी नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को यह भी सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उनके द्वारा डाउनलोड प्रवेश-पत्र पर बार-कोड अंकित हो। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइड पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

UKSSSC Lineman and Psychologist Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक यूकेएसएसएससी की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
  • विज्ञापन संख्या - 74/ 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • हॉल टिकट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]