UKSSSC Exam Postponed 2026: जूनियर सहायक, स्टेनोग्राफर और सहायक लेखाकार की परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द
Abhay Pratap Singh | October 19, 2026 | 10:38 AM IST | 1 min read
यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड 2026 नई परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या - 78/ 2026 के तहत जूनियर सहायक (JA) व स्टेनोग्राफर और विज्ञापन संख्या - 79/ 2026 के तहत सहायक लेखाकार (Assistant Accountant) व अन्य पदों की लिखित परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। यूकेएसएसएससी द्वारा नई परीक्षा तिथियां जल्द ही जारी की जाएंगी।
यूकेएसएसएससी जूनियर सहायक एवं स्टेनोग्राफर ग्रेड-1/ वैयक्तिक सहायक (सिविल न्यायालय एवं कुटुम्ब न्यायालय) की परीक्षा 25 अक्टूबर, 2026 के लिए निर्धारित थी। वहीं, यूकेएसएसएससी असिस्टेंट अकाउंटेंट भर्ती 2026 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 1 नवंबर को किया जाना था।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, “अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-1/ वैयक्तिक सहायक तथा लेखाकार व अन्य पदों की क्रमशः 25 अक्टूबर व 1 नवंबर, 2026 को प्रस्तावित लिखित परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है। उक्त पदों की परीक्षा तिथि अलग से उचित समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड https://sssc.uk.gov.in/ पर परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले उपलब्ध करा दी जाएगी, जिसे कैंडिडेट क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों के लिए यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड एक महत्वपूर्ण व अनिवार्य दस्तावेज है।
परीक्षा केंद्र पर हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र और प्रवेश पत्र में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लाना होगा। यूकेएसएसएससी ने अभ्यर्थियों को समय-समय पर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी है।
UKSSSC JA, Stenographer and Assistant Accountant Exam Postponed 2026: नोटिस जांचें
सबसे पहले यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं और होमपेज पर ‘Recruitment & Notification’ टैब खोजें। अब, ‘कनिष्ठ सहायक/आशुलिपिक(वैयत्तिक सहायक-Advt-78) व सहायक लेखाकार(Advt-79) की लिखित परीक्षा के स्थगन से संबंधित विज्ञप्ति’ पर क्लिक करें और नोटिस जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार