UKPSC Lecturer Answer Key 2026: यूकेपीएससी लेक्चरर आंसर की हिंदी विषय के लिए जारी, कल से दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | September 10, 2026 | 08:30 AM IST | 2 mins read
यूकेपीएससी लेक्चरर आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन लिंक 11 सितंबर से 17 सितंबर तक सक्रिय रहेगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रवक्ता ग्रुप सी (Lecturer Group C) परीक्षा 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी हिंदी विषय के लिए जारी कर दी है। लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर यूकेपीएससी लेक्चरर आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
कैंडिडेट को ऑनलाइन माध्यम में आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया जाएगा। चुनौती दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान भी करना होगा। यूकेपीएससी लेक्चरर आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नोटिस के अनुसार, उत्तराखंड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता कैडर समूह-ग) सेवा (सामान्य शाखा एवं महिला शाखा) परीक्षा 2025 के हिंदी विषय के प्रथम व द्वितीय प्रश्नपत्र की चारों सीरीए ए, बी, सी और डी की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। यदि कोई आपत्ति है, तो 11 सितंबर से 17 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं।
Also read SSC CHT 2025: एसएससी सीएचटी भर्ती के लिए 'ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस' फॉर्म जारी, 11 सितंबर तक करें आवेदन
आयोग ने बताया कि दिए गए लिंक के अतिरिक्त ईमेल, डाक अथवा अन्य किसी माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा अंतिम तिथि के बाद भेजी गई आपत्तियों तथा निर्धारित शुल्क भुगतान के बीत प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने से पहले दिशानिर्देशों को जांचने की सलाह दी गई है।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। यूकेपीएससी लेक्चरर रिजल्ट की घोषणा फाइनल आंसर की के आधार पर किया जाएगा। यूकेपीएससी लेक्चरर 2025 परीक्षा 30 मई 2026 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
UKPSC Lecturer Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूकेपीएससी लेक्चरर प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूकेपीएससी आंसर की पोर्टल psc.uk.gov.in/candidate-corner/answerkey पर जाएं।
- अब, लेक्चरर ग्रुप सी प्रोविजनल आंसर की 2026 - हिंदी पेपर-1 व 2 पर क्लिक करें।
- नए पेज में यूकेपीएससी प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ ओपन होगी।
- कैंडिडेट इसे जांचें और आवश्यकता होने पर ऑनलाइन आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल