UKPSC APS Answer Key 2024: यूकेपीएससी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी आंसर की जारी, आपत्ति दर्ज कराने के चरण जानें
Abhay Pratap Singh | April 2, 2026 | 06:49 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी 2024 प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर निजी सचिव (APS) परीक्षा 2024 के द्वितीय चरण के प्रथम प्रश्न पत्र (सामान्य अध्ययन) की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर यूकेपीएससी एपीएस प्रोविजनल आंसर की 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेपीएससी एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी आंसर की पर उम्मीदवारों को 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया है। आपत्ति विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। हालांकि, प्रोविनजल उत्तर कुंजी सीरीज - ए, बी, सी और डी के लिए पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है।
उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किया जाएगा। उत्तराखंड अपर निजी सचिव 2024 चरण 2 परीक्षा 14 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, वेबसाइट पर उपलब्ध आपत्ति लिंक के अतिरिक्त ई-मेल, डाक अथवा किसी अन्य माध्यम से तथा बिना शुल्क भुगतान के उठाई गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अंतिम तिथि व समय सीमा के बाद उठाई गई चुनौतियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार आधिकारिक नोटिस में सहायक दस्तावेज व शुल्क भुगतान की मदद से आपत्तियां दर्ज कराने के चरण जांच सकते हैं। परीक्षार्थी सीजी अपर निची सचिव उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिच कर सकते हैं।
UKPSC Additional Private Secretary Provisional Answer Key 2024: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार उत्तराखंड अपर निजी सचिव उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक https://psc.uk.gov.in/candidate-corner/answerkey पर जाएं।
- फिर, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी एग्जाम - 2024 प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी जांचें, डाउनलोड करें और अपने प्रश्नों का मिलान करें।
- आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा