Santosh Kumar | April 30, 2024 | 11:41 AM IST | 2 mins read
परिणाम देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर दर्ज करना होगा। उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (यूबीएसई) द्वारा कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in पर जाकर नतीजे ऑनलाइन देख सकते हैं। यूके बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी किया है। इस लेख में छात्रों के साथ रिजल्ट लिंक भी साझा किया गया है।
Latest: UBSE 12th Compartment Result 2026 Link Active
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Also See: UK Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
परिणाम देखने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर दर्ज करना होगा। UK Board 12th Result 2024 में कुल पास प्रतिशत 82.63 रहा है। इसमें लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 78.97 प्रतिशत और लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 85.96 प्रतिशत था।
पीयूष खोलिया ने 97.66 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 488 अंक हासिल किए. उनके बाद दूसरे स्थान पर अंशुल नेगी हैं जिन्होंने 500 में से 485 अंक हासिल किए हैं।
इसके बाद तीसरे स्थान पर हरीश चंद्र बिजल्वाण रहे जिन्होंने 500 में से 480 अंक हासिल किए और 96 फीसदी अंक हासिल किए। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा में 90 हजार से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था।
छात्र दिए गए तरीके का पालन करके अपना उत्तराखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 एसएमएस के माध्यम से देख सकते हैं-
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूके बोर्ड 12वीं परिणाम 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-