SSC JE 2025 Admit Card: एसएससी जेई एडमिट कार्ड आज जारी होने की उम्मीद, ssc.gov.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | November 30, 2025 | 12:15 PM IST | 1 min read
एसएससी जेई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) द्वारा आयोजित जूनियर इंजीनियर (जेई) 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी होने की उम्मीद है। एसएससी जेई 2025 परीक्षा 3 से 6 दिसंबर तक होगी। इस भर्ती अभियान से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए 1,731 रिक्तियां भरी जाएंगी। एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।
एसएससी जेई 2025 एग्जाम देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर होगा। एसएससी जेई 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, कैंडिडेट्स को पोर्टल पर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
SSC JE 2025 Admit Card: एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी
एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2025 में एग्जाम सेंटर का पता, शिफ्ट का समय, रिपोर्टिंग का समय और दूसरे ज़रूरी निर्देश होंगे। आयोग ने परीक्षा के लिए 25 नवंबर को एसएससी जेई 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की।
कैंडिडेट्स को एग्जाम हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड लाना होगा। पेपर 1 सीबीटी मोड में होगा, जिसमें 100 मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे और कुल 100 मार्क्स होंगे। हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी।
SSC JE Admit Card 2025: एसएससी जेई एडमिट कार्ड कैसे करें चेक?
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी जेई पेपर 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर लॉग इन और रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- एसएससी जेई पेपर 1 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें दर्ज विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, एक वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ अवश्य लाने होंगे। यदि प्रवेश पत्र में नाम, फोटो या परीक्षा केंद्र संबंधी कोई त्रुटि हो, तो कृपया एसएससी कार्यालय से संपर्क करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा