SSC CHSL Tier 1 Cutoff: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 पदवार कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक ssc.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | February 28, 2026 | 12:15 PM IST | 1 min read

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में सफल और अयोग्य उम्मीदवारों के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उचित समय पर अपलोड कर दी जाएंगी।

आयोग ने 10 उम्मीदवारों का परिणाम विभिन्न कारणों से रोक दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एससीसी) ने एसएससी सीएचएसएल टियर 1 का कटऑफ अंक जारी कर दिया है। परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी सीएचएसएल कट-ऑफ 2026 यह निर्धारित करता है कि कोई उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण, टियर 1 और टियर 2 के लिए क्वालीफाइंग अंक प्राप्त करता है या नहीं। ये कट-ऑफ अंक कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कई कारकों के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं, जिनमें आवेदकों की कुल संख्या, परीक्षा का कठिनाई स्तर और प्रत्येक श्रेणी में उपलब्ध रिक्तियों की कुल संख्या शामिल है।

एलडीसी/जेएसए/क्लर्क-कम-टाइपिस्ट के लिए

श्रेणी कट-ऑफ अंक उपलब्ध उम्मीदवार
अनारक्षित (UR) 144.25858 5070
अनुसूचित जाति (SC) 125.40250 7098
अनुसूचित जनजाति (ST) 115.25399 3210
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 143.83055 11051
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 141.42492 5550
भूतपूर्व सैनिक (ESM) 68.26439 3675
अन्य दिव्यांग (PwBD-Others) 55.33338 426^
कुल
37520

डीईओ/ डीईओ ग्रेड 'ए' परीक्षा [डीईओ (साइंस स्ट्रीम)]

श्रेणी कट-ऑफ अंक उपलब्ध उम्मीदवार
अनारक्षित (UR) 169.54438 82*
अनुसूचित जाति (SC) 157.72055 156
अनुसूचित जनजाति (ST) 152.78518 51
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 169.49507 157
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 169.54438 68
भूतपूर्व सैनिक (ESM) 128.52723 50
कुल
614

Also read BPSC APO Recruitment 2026: बीपीएससी एपीओ भर्ती पंजीकरण आज से होगा शुरू, 20 मार्च लास्ट डेट

डीईओ/ डीईओ ग्रेड 'ए' परीक्षा सूचना [डीईओ (साइंस स्ट्रीम के अलावा)]

श्रेणी कट-ऑफ अंक उपलब्ध अभ्यर्थी
सामान्य (UR) 165.26551 289*
अनुसूचित जाति (SC) 158.63390 169
अनुसूचित जनजाति (ST) 150.43132 104
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 165.26551 483
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 163.76792 270
कुल
1767
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]