SSC CHSL 2025: एसएससी सीएचएसएल 10 अप्रैल की शिफ्ट-2 का टाइपिंग टेस्ट रद्द, दोबारा होगा एग्जाम, नई डेट जारी
Santosh Kumar | April 11, 2026 | 12:08 PM IST | 1 min read
प्रभावित उम्मीदवारों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) जल्द ही इन उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
Candidates can download this e-book to give a boost to thier preparation.
Download Nowनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तरीय परीक्षा 2025 (सीएचएसएल टियर-II) के स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट के दौरान सामने आई एक बड़ी समस्या के संबंध में एक नोटिस जारी किया है। आयोग द्वारा एसएससी सीएचएसएल 10 अप्रैल को आयोजित शिफ्ट-2 का टाइपिंग टेस्ट तकनीकी गड़बड़ियों के कारण रद्द कर दिया गया है। आयोग ने प्रभावित उम्मीदवारों के हित में परीक्षा को दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है।
Recommended: How to crack SSC CHSL | SSC CHSL exam guide
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming government exams
तकनीकी गड़बड़ियों के कारण, शिफ्ट-2 के दौरान कई उम्मीदवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में यह साफ किया गया है कि शिफ्ट 2 के लिए टाइपिंग टेस्ट रद्द किया गया है।
रद्द किए गए टाइपिंग टेस्ट के लिए एक नई तारीख 22 अप्रैल की घोषणा की गई है। प्रभावित उम्मीदवारों को इस तारीख को दोबारा परीक्षा देनी होगी। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही इन उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
Also read SSC CGL 2025 Final Result: एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कटऑफ और अन्य विवरण जांचें
इसका विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड अपलोड करने की संभावित तिथि 17 अप्रैल है। परीक्षा केंद्र, समय और अन्य दिशा-निर्देशों से जुड़ी जानकारी नए नोटिस में दी जाएगी।
जिन उम्मीदवार ने 10 अप्रैल को शिफ्ट-1 में परीक्षा दी, उन्हें ही 22 अप्रैल को होने वाले टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को शिफ्ट 2 में आयोजित टेस्ट से छूट दी गई थी, उन्हें 22 अप्रैल को होने वाले टेस्ट में भी छूट जारी रहेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा