Abhay Pratap Singh | November 11, 2025 | 12:49 PM IST | 1 min read
स्नैप 2025 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, पहला टेस्ट 6 दिसंबर को, दूसरा टेस्ट 14 दिसंबर को और तीसरा टेस्ट 20 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी (SIU) ने सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 (SNAP 2025) के लिए परीक्षा तिथियों और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, इच्छुक कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट www.snaptest.org पर जाकर स्नैप 2025 के लिए 20 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को अधिकतम तीन बार परीक्षा देने की अनुमति होगी। एसआईयू द्वारा देश भर के 79 शहरों में तीन दिनों में सिम्बायोसिस नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 का आयोजन किया जाएगा। एसएनएपी 2025 परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन 17 सिम्बायोसिस संस्थानों में एमबीए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों में स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार स्नैप 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। रिजर्व कैटेगरी को शैक्षणिक योग्यता में 5% की छूट दी गई है। एक परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण शुल्क 2,250 रुपये है तथा प्रत्येक कार्यक्रम के लिए 1,000 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
सिम्बायोसिस विश्वविद्यालय ने इस वर्ष की स्नैप प्रवेश परीक्षा के लिए पूर्ण आवेदन और परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है:
| स्नैप 2025 शेड्यूल | तिथियां |
|---|---|
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 नवंबर, 2025 |
| स्नैप टेस्ट 1 एडमिट कार्ड | 28 नवंबर, 2025 |
| स्नैप टेस्ट 1 परीक्षा तिथि | 6 दिसंबर, 2025 |
| स्नैप टेस्ट 2 एडमिट कार्ड | 8 दिसंबर, 2025 |
| स्नैप टेस्ट 2 परीक्षा तिथि | 14 दिसंबर, 2025 |
| स्नैप टेस्ट 3 एडमिट कार्ड | 15 दिसंबर, 2025 |
| स्नैप टेस्ट 3 परीक्षा तिथि | 20 दिसंबर, 2025 |
| स्नैप2025 रिजल्ट | 9 जनवरी, 2025 |