Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2025: सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी
Abhay Pratap Singh | September 15, 2024 | 05:34 PM IST | 2 mins read
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 सेकेंड डमी हाल टिकट 2025 में किसी भी गलती को 20 सितंबर 2024 तक सुधार सकते हैं।
नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebsimultala.com और savsecondary.biharboardonline.com के माध्यम से दूसरा डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 दूसरा डमी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि अपना मोबाइल नंबर और वन-टाइम पासवर्ड (OTP) का उपयोग करना होगा। छात्रों को सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 सेकेंड डमी एडमिट कार्ड 2025 में सुधार की भी अनुमति दी गई है।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 सेकेंड डमी हाल टिकट 2025 में किसी भी गलती को 20 सितंबर तक सुधार सकेंगे। इस दौरान छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जाति, वर्ग या फोटो में कोई गलती है, तो छात्र या उनके अभिभावक समय सीमा तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इन विवरणों को ठीक कर सकते हैं।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 डमी एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, परीक्षा का नाम, हाल टिकट नंबर, परीक्षा तिथि, समय, स्थान, उम्मीदवार की फोटो, श्रेणी और महत्वपूर्ण निर्देश जैसे विवरण दिए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एसएवी कक्षा 6 एडमिट कार्ड के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा।
Simultala Awasiya Vidyalaya entrance exam date: परीक्षा कार्यक्रम
कक्षा 6 के लिए सिमुलतला आवासीय विद्यालय प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2025 18 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 6 की मुख्य परीक्षा 20 दिसंबर को दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक कराई जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा