Trusted Source Image

SEBI Grade A Admit Card 2025: सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड sebi.gov.in पर जारी, फेज 1 एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | January 4, 2026 | 04:26 PM IST | 2 mins read

सेबी ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर फेज 1 एग्जाम 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

सेबी ग्रेड ए 2025 फेज 1 परीक्षा में दो पेपर होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सेबी ग्रेड ए 2025 फेज 1 परीक्षा में दो पेपर होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती 2025 के लिए फेज 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एसईबीआई ग्रेड ए फेज 1 परीक्षा 2025 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 10 जनवरी को किया जाएगा।

सेबी ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जारी कर दिया गया है, जिसे कैंडिडेट पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। सेबी ग्रेड ए 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र लाना होगा।

SEBI Grade A Exam Pattern 2025: फेज 1 एग्जाम पैटर्न

सेबी ग्रेड ए फेज 1 परीक्षा 2025 में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर एक ही दिन में अलग-अलग समय में आयोजित किए जाएंगे। नीचे सारणी में कैंडिडेट फेज 1 के लिए सेबी ग्रेड 1 एग्जाम पैटर्न 2025 की जांच कर सकते हैं:

पेपरस्ट्रीम/ विषयअधिकतम अंकअवधिकटऑफ

पेपर 1

सभी स्ट्रीम: सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्कशक्ति क्षमता पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

100

60 मिनट

30%

पेपर 2

सामान्य स्ट्रीम: वाणिज्य, लेखा, प्रबंधन, वित्त, लागत लेखांकन, कंपनी अधिनियम और अर्थशास्त्र से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न

लीगल स्ट्रीम, रिसर्च स्ट्रीम, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) स्ट्रीम, इंजीनियरिंग (सिविल) स्ट्रीम, आधिकारिक भाषा स्ट्रीम और सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम: संबंधित स्ट्रीम के विशेष विषयों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

100

40 मिनट

40%

कुल कटऑफ

40%

Also readDelhi Police Exam 2025: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जिक्यूटिव परीक्षा शेड्यूल शेष उम्मीदवारों के लिए जारी

सेबी ग्रेड ए हाल टिकट 2025 में उम्मीदवार नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा की अवधि, परीक्षा स्थल (नाम और पता), केंद्र कोड और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं। सेबी ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में 1/4 नेगेटिव मार्किंग है।

चयन प्रक्रिया में फेज-1, फेज-2 और इंटरव्यू चरण शामिल है। सेबी ग्रेड ए फेज 1 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही फेज 2 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न स्ट्रीम में कुल 110 ऑफिसर ग्रेड ए सहायक मैनेजर के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सेबी करियर्स पोर्टल पर जाएं।

SEBI Grade A Admit Card Out 2025: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके सेबी ग्रेड ए हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • सेबी की आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर्स’ टैब पर क्लिक करें।
  • ऑफिसर ग्रेड 1 कॉल लेटर फेज-1 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • सेबी असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications