बीएसईबी विशेष एवं कंपार्टमेंट स्क्रूटिनी 2024 के लिए सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भरने और शुल्क का भुगतान करने वाले आवेदकों की उत्तर पुस्तिकाओं की समीक्षा समिति द्वारा की जाएगी। यदि जांच के बाद अंकों में कमी आती है, तो संशोधित अंक ही मान्य होंगे।
आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं की पुन: परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड शाला प्रमुख, जन शिक्षा केंद्र प्रभारी, बीआरसी, डीपीसी के लॉगिन पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर CIMS पोर्टल पर दर्ज संकल्प पत्र के बिंदु क्रमांक 13 के अनुसार पढ़ाई कर रहे हिंदू शरणार्थियों के बच्चों को छात्रवृत्ति देने के बारे में जानकारी मांगी है।
जीएसईबी ने बताया कि 12वीं विज्ञान की सप्लीमेंट्री परीक्षा में दो खंड होंगे। प्रश्न पत्र के भाग ए में 50 अंकों के 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और अवधि 60 मिनट होगी। भाग बी में 50 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न होंगे और इसकी अवधि 120 मिनट होगी।
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के तुरंत बाद इन कक्षाओं में पास छात्र-छात्राओं के अगली कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया मदरसों में शुरू कर दी जाएगी। इनके अलावा अन्य कक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया मदरसों में अवकाश से पहले पूरी कर ली गई थी।
यूपी मदरसा बोर्ड मोलवी, मुंशी, कामिल, आलिम और फाजिल के लिए एक ही दिन जारी किया जाता है। पिछले बार यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट 27 जुलाई 2023 को जारी किया गया था।
यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 जो छात्र मुंशी मौलवी, आलिम, फाजिल और कामिल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर चेक कर सकेंगे।