बीएसईबी कक्षा 12वीं की परीक्षा 2025 1 से 15 फरवरी तक आयोजित की गई थी। मैट्रिक परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए आंतरिक मूल्यांकन या प्रैक्टिकल परीक्षा 21 से 23 जनवरी, 2025 तक आयोजित की गई थी।
बोर्ड की नोटिस में कहा गया कि 15 मार्च को होने वाली हिंदी परीक्षा में जिन छात्रों को शामिल होना मुश्किल लगता है, वे उपस्थित न होने का निर्णय ले सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक, इंटरमीडिएट के नतीजे परीक्षार्थी SMS के जरिए भी पा सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल फोन के SMS बॉक्स में जाकर अपना रोल नंबर डालकर भेजना होगा।
सीजीबीएसई ने छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों को बोनस अंक देने का फैसला किया है। बोर्ड की सचिव पुष्पा साहू ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बोनस अंक देने का निर्देश दिया है।