SBI PO Notification 2024: एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन जल्द sbi.co.in पर होगा जारी, आवेदन लिंक जानें
Abhay Pratap Singh | September 4, 2024 | 02:52 PM IST | 2 mins read
इससे पहले, साल 2023 में एसबीआई पीओ भर्ती अधिसूचना 6 सितंबर को और साल 2022 में 21 सितंबर को जारी की गई थी।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से जल्द ही एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर 2024 (SBI PO 2024) भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार बैंक के करियर पोर्टल sbi.co.in/web/careers/ के माध्यम से एसबीआई पीओ नोटिफिकेशन 2024 की जांच कर सकते हैं।
SBI PO Exam: Sample Papers | Preparation Tips
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
पिछले दो वर्षों में एसबीआई पीओ भर्ती के लिए अधिसूचना सितंबर महीने में जारी की गई थी और आवेदन प्रक्रिया भी इसी महीने में शुरू की गई थी। जिससे उम्मीद जताई गई है कि, एसबीआई द्वारा सितंबर 2024 में एसबीआई पीओ भर्ती 2024 नोटिफिकेशन की घोषणा और आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।
एसबीआई पीओ के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी चाहिए। स्नातक अंतिम वर्ष या लास्ट सेमेस्टर में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। स्नातक डिग्री के अलावा, मेडिकल/ इंजीनियरिंग/ चार्टर्ड अकाउंटेंट/ कॉस्ट अकाउंटेंट योग्यताएं भी स्वीकार की जाएंगी।
पिछले वर्ष की भर्ती प्रक्रिया में कट-ऑफ तिथि पर आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष मांगी गई थी। एसबीआई पीओ 2023 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,000 पदों पर और एसबीआई पीओ 2022 भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1,673 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया था।
पिछले साल, सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए एसबीआई पीओ आवेदन शुल्क 750 रुपये था। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई थी। एसबीआई पीओ भर्ती 2024 अधिसूचना से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SBI PO 2024: आवेदन प्रक्रिया जानें?
उम्मीदवार एसबीआई पीओ 2024 आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे:
- बैंक के करियर्स पोर्टल sbi.co.in/web/careers पर विजिट करें।
- पहले JOIN SBI सेक्शन पर टैप करें और फिर Current Openings पर जाएं।
- ‘प्रोबेशनरी ऑफिसर्स भर्ती’ टैब खोलें और फिर ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जेनरेट करें।
- क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
- एसबीआई पीओ फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा