SBI Asha Scholarship 2025: एसबीआई आशा स्कॉलरशिप के लिए 15 नवंबर तक करें आवेदन, पात्रता और चयन प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | November 9, 2025 | 06:49 PM IST | 2 mins read
एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2025 के तहत चयनित छात्रों को ₹15,000 से ₹20,00,000 तक वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी सीएसआर शाखा एसबीआई फाउंडेशन के माध्यम से एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbiashascholarship.co.in पर जाकर 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन में एसबीआई आशा स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि के मेधावी छात्रों को सशक्त बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। एसबीआई प्लेटिनम जुबली स्कॉलरशिप 2025 के तहत चयनित छात्रों को ₹15,000 से ₹20,00,000 तक वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, जो उनके पाठ्यक्रम की अवधि पूरी होने तक जारी रहेगी।
SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2025: पात्रता मानदंड
- यह छात्रवृत्ति स्कूली छात्रों (कक्षा 9 से 12 तक), स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों, मेडिकल, आईआईटी, आईआईएम तथा विदेश में अध्ययन करने वाले (ओवरसीज) छात्रों के लिए उपलब्ध है।
- आवेदकों को पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 75 प्रतिशत अंक या 7.0 सीजीपीए प्राप्त करना होगा।
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए 10% छूट का प्रावधान है (अंक प्रतिशत - 67.50%, CGPA - 6.30)।
- स्कूल श्रेणी के लिए पारिवारिक आय सीमा ₹3 लाख प्रति वर्ष और अन्य सभी श्रेणियों के लिए ₹6 लाख प्रति वर्ष होनी चाहिए।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए छात्रों को प्रत्येक वर्ष निर्धारित न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2025-26 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू है। किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-430-92248 या ईमेल ashascholarship@sbifoundation.co.in पर संपर्क कर सकते हैं।
SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship Application Form: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों की सहायता से पात्र उम्मीदवार एसबीआई प्लेटिनम जुबली स्कॉलरशिप 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक एसबीआई आशा छात्रवृत्ति पोर्टल www.sbiashascholarship.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘अभी आवेदन करें’ टैब पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल ईमेल आईडी/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship selection process: चयन प्रक्रिया
एसबीआई प्लेटिनम जुबली आशा छात्रवृत्ति 2025-26 के लिए चयन शैक्षणिक योग्यता और वित्तीय पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें एक बहु-चरणीय प्रक्रिया शामिल है:
- शैक्षणिक प्रदर्शन और वित्तीय पृष्ठभूमि के आधार पर आवेदनों की प्रारंभिक सूची तैयार की जाएगी।
- अंतिम चयन के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के साथ फोन पर साक्षात्कार किया जाएगा और इसके बाद दस्तावेज सत्यापन होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार