RUHS CUET Final Answer Key 2026: आरयूएचएस सीयूईटी फाइनल आंसर-की पीसीएम, पीसीबी के लिए ruhscuet2026.com पर जारी
Santosh Kumar | June 5, 2026 | 11:28 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार पीसीएम और पीसीबी दोनों स्ट्रीम के लिए अलग-अलग सेट (ए, बी, सी, डी) की फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Nowनई दिल्ली: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) ने सीयूईटी 2026 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ruhscuet2026.com के माध्यम से पीसीएम और पीसीएम दोनों स्ट्रीम के लिए फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आरयूएचएस सीयूईटी नर्सिंग रिजल्ट 2 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव किया गया।
आरयूएचएस सीयूईटी 2026 परीक्षा 21 मई को आयोजित की गई। 23 मई को प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद, बोर्ड ने फाइनल आंसर की जारी की है।
RUHS CUET Answer Key 2026: आंसर-की के आधार पर रिजल्ट जारी
आरयूएचएस सीयूईटी फाइनल आंसर-की पीडीएफ के आधार पर आरयूएचएस रिजल्ट तैयार किए गए हैं। इस परीक्षा के जरिए राजस्थान में बीएससी. नर्सिंग, फ़ार्मेसी और विभिन्न पैरामेडिकल कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।
उम्मीदवार पीसीएम और पीसीबी दोनों स्ट्रीम के लिए अलग-अलग सेट (ए, बी, सी, डी) की फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब कोई और आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
RUHS CUET Final Answer Key 2026: फाइनल आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरयूएचएस सीयूईटी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ruhscuet2026.com पर जाएं।
- पीसीएम, पीसीबी फाइनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- आरयूएचएस सीयूईटी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर लें
- फाइनल आंसर-की के आधार पर ही रिजल्ट जारी किया गया।
RUHS CUET Counselling 2026: काउंसलिंग शेड्यूल जल्द
सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन आरयूएचएस द्वारा संबद्ध कॉलेजों की सूची को अंतिम रूप दिए जाने के बाद ही किया जाएगा। सभी संबद्ध कॉलेजों में, 100% सीटें (स्वीकृत सीटों की संख्या में से) आरयूएचएस सीयूईटी के माध्यम से भरी जाएंगी।
सत्र 2026-27 के लिए कॉलेज और कोर्स-वार संभावित सीट मैट्रिक्स, चॉइस भरने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आरयूएचएस सीयूईटी काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]UP CNET: व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर पेपर बेचने के दावे गलत, एडवाइजरी जारी, एसटीएफ की निगरानी में होगी परीक्षा
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) ने पेपर लीक और प्रश्न पत्रों की बिक्री से जुड़े उन दावों को, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, पूरी तरह से झूठा और भ्रामक बताया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज