RUHS CUET 2025: आरयूएचएस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए 16 अप्रैल से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | April 7, 2025 | 01:05 PM IST | 1 min read
अधिसूचना के अनुसार सत्र 2025-26 में डिप्लोमा और स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल आरयूएचएस सीयूईटी 2025 परीक्षा के माध्यम से ही होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस), जयपुर और मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी (एमएमयू), जोधपुर से संबद्ध कॉलेजों में डिप्लोमा और स्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, आरयूएचएस कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए आवेदन 16 अप्रैल से शुरू होंगे। आरयूएचएस सीयूईटी 2025 के बारे में अधिक जानकारी इस लेख में दी गई है।
अधिसूचना के अनुसार सत्र 2025-26 में डिप्लोमा और स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश केवल आरयूएचएस सीयूईटी 2025 परीक्षा के माध्यम से ही होगा। एमएमयू जोधपुर से सम्बद्ध सभी महाविद्यालयों में भी प्रवेश इसी परीक्षा के माध्यम से होगा।
आरयूएचएस सीयूईटी 2025 पंजीकरण विंडो आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org पर खोली जाएगी। आरयूएचएस सीयूईटी 2025 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2025 है। परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी।
RUHS CUET 2025: कोर्सेज के नाम
आरयूएचएस सीयूईटी 2025 के जरिए इन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन-
- बैचलर ऑफ साइंस नर्सिंग (बीएससी नर्सिंग)
- बैचलर ऑफ फिजियोथेरेपी (बीपीटी)
पैरामेडिकल यूजी कोर्सेस
- बैचलर ऑफ साइंस इन ऑप्थैल्मिक टेक्निक (बीएससी ओफ. टेक)
- बैचलर ऑफ साइंस इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (बीएससी एमएलटी)
- बैचलर ऑफ रेडिएशन टेक्नोलॉजी (बीआरटी)
फार्मेसी यूजी कोर्सेस
- बैचलर ऑफ फार्मेसी (बीफार्मा)
- डिप्लोमा इन फार्मेसी (डीफार्मा)
RUHS CUET 2025: प्रवेश प्रक्रिया
राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, जयपुर से सम्बद्ध राजकीय, स्ववित्तपोषित एवं निजी महाविद्यालयों में चल रहे स्नातक पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 के लिए नीट आधारित प्रवेश प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया गया है।
अब इस सत्र में पूर्व की भांति आरयूएचएस द्वारा आयोजित स्वयं की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से ही प्रवेश दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट-कम-च्वाइस के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा।
आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से, नीट परीक्षा 2026-27 के अंकों के आधार पर मेरिट-कम-चॉइस के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक सभी छात्रों को नीट यूजी 2026-27 में उपस्थित होना आवश्यक है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार