आरटीई की लॉटरी में चयनित बच्चों को स्कूलों में एडमिशन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण - राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत
Abhay Pratap Singh | August 18, 2025 | 06:06 PM IST | 1 min read
अशोक गहलोत ने कहा कि, यूपीए सरकार ने RTE कानून बनाया था ताकि गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को भी निजी स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिल सके।
नई दिल्ली: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत बच्चों को स्कूलों में एडमिशन नहीं मिलने पर चिंता जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण एवं अन्यायपूर्ण बताया है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग व राज्य सरकार से इस ओर ध्यान देने की अपील की है।
गहलोत ने कहा, आज मेरे पास कई अभिभावक आए जिन्होंने राइट टू एजुकेशन (RTE) को लेकर अपनी पीड़ा साझा की। उन्होंने बताया कि RTE की लॉटरी में चयनित होने के बावजूद उनके बच्चों को सेशन शुरू होने के बाद भी स्कूलों में एडमिशन नहीं मिल रहा है। यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं अन्यायपूर्ण है क्योंकि शिक्षा बच्चों का मूलभूत अधिकार है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, यूपीए सरकार ने RTE कानून बनाया था ताकि गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को भी निजी स्कूलों में पढ़ने का अवसर मिल सके। हमारी सरकार ने इसे लागू कर हजारों बच्चों का भविष्य संवारा लेकिन आज सरकार की लापरवाही के कारण वही बच्चे दर-दर भटक रहे हैं।
राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, “मैं पूछना चाहता हूँ कि अगर चयनित बच्चों को भी स्कूल में दाखिला नहीं मिलेगा तो फिर इस लॉटरी का क्या मतलब है? शिक्षा विभाग और सरकार की जिम्मेदारी है कि हर हाल में इन बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाएं।”
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल